बिहार में पुलिस और प्रशासनिक महकमे बड़ा फेरबदल

Edited By ,Updated: 01 Aug, 2015 04:18 PM

article

बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व आज पुलिस और प्रशासनिक महकमें में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 49 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 44 अधिकारियों को स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है।

पटना: बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व आज पुलिस और प्रशासनिक महकमें में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 49 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 44 अधिकारियों को स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है। सामान्य प्रशासन और गृह आरक्षी विभाग की अधिसूचना के अनुसार सहरहा, गोपालगंज, शेखपुरा, कटिहार, कैमूर, सुपौल, शिवहर, नालंदा, सीवान, अरवल, अररिया, मुजफरपुर,  मधेपुरा और भागलपुर के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। 

इसके साथ हीं पटना. पूर्वी चम्पारण, नवादा, औरंगाबाद, पूर्णिया, सीतामढ़ी, भोजपुर, जमुई, वैशाली, लखीसराय, बांका और समस्तीपुर के जिलाधिकारी और मधुबनी, बेतिया, बगहा, नवगछिया, रोहतास, खगड़यिा,  गया के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए गए हैं। संयोग से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में यह फेरबदल चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय  टीम के आने से छह दिन पूर्व किया गया है। सम्भावना है कि चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम के बिहार से लौटने के बाद विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा की जा सकती है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!