IPL -8: युवी ने अपना ही रिकार्ड तोड़ा

Edited By ,Updated: 16 Feb, 2015 05:34 PM

article

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के लिए भारतीय टीम के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में हासिल किया।

बेंगलुरू: दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के लिए भारतीय टीम के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में हासिल किया। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई जबकि श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को डेयरडेविल्स ने 7.5 करोड़ में खरीदा। कुमार संगकारा, हाशिम अमला और जैसे माहिरों को खरीददार तक नहीं मिले।

यहां सोमवार को जारी नीलामी में युवराज ने सबसे अधिक रकम हासिल करने का अपना ही पिछला रिकार्ड ध्वस्त किया। डेयरडेविल्स को युवराज को हासिल करने के लिए उसे काफी माथापच्ची करनी पड़ी। इसका कारण यह था कि कई टीमों ने युव्वी को अपने साथ जोडऩे की इच्छा जाहिर की थी।

सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने दो करोड़ रुपए में बाली की शुरूआत की और फिर किंग्स इलेवन ने बोली को तीन करोड़ तक पहुंचाया तो रॉयल्स ने 3.8 करोड़ में युवराज को हासिल करने का मन बना लिया। बोली का खेल यही नहीं रुका क्योंकि अब इसमें डेयरडेविल्स शामिल हो चुके थे और इस टीम ने युवराज के लिए पांच करोड़ की रकम लगाई।

आरसीबी ने इसे बढ़ाकर 5.5 करोड़ रुपए कर दिया। इसके बाद डेयरडेविल्स और आरसीबी में युवी को हासिल करने की होड़ लग गई और देखते ही देखते युवी की बोली चरम पर पहुंच गई। डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ की बोली लगाई, जो अंतिम साबित हुई।

डेयरडेविल्स ने इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को 7.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए 10.5 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। मुम्बई इंडियंस ने आस्टे्रलियाई सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच को 3.2 करोड़ रुपए में हासिल किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड की टी-20 और एकदिवसीय टीम के कप्तान इयोन मोर्गन को 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। किंग्स इलेवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ओपनर मुरली विजय को 3 करोड़ रुपए में हासिल किया। मुरली की आधार कीमत 50 लाख रुपए थी।

इसी तरह मुरली विजय को किंग्स इलेवन ने 3 करोड़ रुपए में हासिल किया जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को 60 लाख रुपए में सनराइजर्स ने हासिल किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को सनराइजर्स ने 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। भारत के लिए खेलने वाले स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को डेयरडेविल्स ने 3.5 करोड़ रुपये में हासिल किया और एस. बद्रीनाथ को आरसीबी ने 30 लाख रुपए में खरीदा। माइकल हसी (आस्टे्रलिया) 1.5 करोड़ रुपए की बोली के साथ सीएसके के हुए।

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम को केकेआर ने 50 लाख रुपए में हासिल किया जबकि रवि बोपारा (इंग्लैंड) को सनसाइजर्स ने एक करोड़ रुपए में खरीदा। कीवी गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट को सनराइजर्स ने 3.8 करोड रुपए में अपने साथ जोड़ा। जयदेव उनादकत (भारत को डेयरडेविल्स ने 1.1 करोड़ रुपए में हासिल किया जबकि सीन एबॉट (आस्टे्रलिया) को आरसीबी ने 1 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। सलामी बल्लेबाज एरान फिंच (आस्टे्रलिया) के लिए मुम्बई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

इंग्लैंड की टी-20 और एकदिवसीय टीम के कप्तान इयोन मोर्गन को सनराइजर्स ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा और डारेन सैमी (वेस्टइंडीज) को आरसीबी ने 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा। प्रज्ञान ओझा (भारत) को मुम्बई इंडियंस ने लिया 50 लाख रुपए में अपने साथ किया जबकि राहुल शर्मा (भारत) को सुपर किंग्स ने लिया 30 लाख रुपए में। ब्रैड हॉग (आस्टे्रलिया) को नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपए में अपने दल में शामिल किया।

आस्टे्रलिया के लिए एकदिवसीय मैच खेल चुके भारतीय मूल के गुरिंदर संधू को डेयरडेविल्स ने 1.7 करोड़ में खरीदा। श्रेयस अय्यर (भारत) को भी डेयरडेविल्स ने 2.6 करोड़ में खरीदा जबकि हनुमा विहारी (भारत) को सनराइजर्स ने 10 लाख में खरीदा। मुम्बई के उभरते हुए खिलाड़ी सरफराज खान (भारत) को आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा।

कर्नाटक के विकेटकीपर सीएम गौतम (भारत) को डेयरडेविल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा। एक समय आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी में एक माने जाने वाले भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान को सुपर किंग्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा जबकि दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल 30 लाख और भारतीय सीनियर गेंदबाज जहीर खान 4 करोड़ रुपये में डेयरडेविल्स के हुए। सुबह के सत्र की बोली में तीनों को कोई खरीददार नहीं मिला था।

जिन्हें नहीं मिला कोई खरीददार :

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)
कुमार संगकारा (श्रीलंका)
माहेला जयवर्धने (श्रीलंका)
ब्रैड हॉज (आस्टे्रलिया)
अरुन कार्तिक (भारत)
नुवान कुलासेकरा (श्रीलंका)
शॉन टेट (आस्टे्रलिया)
आरपी सिंह (भारत)
लक्ष्मीपति बालाजी (भारत)
मुनाफ पटेल ( भारत)
रॉस टेलर (न्यूजीलैड)
एलेेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
कैमरून व्हाइट (इंग्लैंड)
चेतेश्वर पुजारा (भारत)
ल्यूक रोंची (न्यूजीलैंड)
कुशल परेरा (श्रीलंका)
दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज )
ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)
रवि रामपाल (वेस्टइंडीज)
अजहर महमूद (इंग्लैंड)
सिद्धार्थ कौल (भारत)
प्रदीन सांगवान (भारत)
अशोक मेनारिया ( भारत)
 डिर्क नैंस (द. अफ्रीका)
सूरज रणदीव (श्रीलंका)
पंकज सिंह (भारत)

जिन खिलाडिय़ों को अब तक कोई खरीददार नहीं मिल सका है, उन्हें दोबारा नीलामी में शामिल किया जा सकता है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!