भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले को मिली 8 साल की कैद, 1000 कोड़े की सजा

Edited By ,Updated: 01 Jul, 2015 05:19 PM

article

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाक विश्लेषक और राजनीतिक टिप्पणीकार जैद हामिद को सऊदी अरब अदालत ने सजा सुनाई है।

रियादः  भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाक विश्लेषक और राजनीतिक टिप्पणीकार जैद हामिद को सऊदी अरब अदालत ने सजा सुनाई है। सऊदी अरब की अदालत ने उसे 8 साल की कैद और और 1,000 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। 

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, जैद को सऊदी सरकार की आलोचना करने के जुर्म में 2 हफ्ते पहले गिरफ्तार किया गया था। एक कार्यक्रम के दौरान जैद हामिद ने सऊदी सरकार के खिलाफ बोला था, जिसकी काफी निंदा की गई। 

जैद हामिद ने यमन को लेकर सऊदी का रवैया और अल कायदा व आई.एस.आई.एस. जैसे आतंकी संगठनों को फंडिंग का मुद्दा उठाया था। इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सऊदी अरब की एक निजी यात्रा के दौरान जैद हामिद को प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।

पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने बताया कि 26 जून को रियाद में पाकिस्तानी दूतावास ने इसकी पुष्टि की थी। इस मसले पर दूतावास लगातार सऊदी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!