राज्यमंत्री बेदी के समर्थन में उतरा हरियाणा अनुसूचित कर्मचारी संघ

Edited By ,Updated: 04 Feb, 2015 04:00 AM

article

हरियाणा के सभी कर्मचारियों के अलावा अधिकारी व उच्चाधिकारी भी सी.एम.ओ. कुरुक्षेत्र व कृष्ण बेदी मामले में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के...

कुरुक्षेत्र (विनोद): हरियाणा के सभी कर्मचारियों के अलावा अधिकारी व उच्चाधिकारी भी सी.एम.ओ. कुरुक्षेत्र व कृष्ण बेदी मामले में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के समर्थन में उतर आए हैं। हरियाणा अनुसूचित कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर के अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग हुई जिसमें सी.एम.ओ. वंदना भाटिया के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई करने के लिए मांग की गई है। इसके अलावा हरियाणा सरकार द्वारा पी राघवेंद्र कमेटी की रिपोर्ट को पास करके अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने के फैसले को भी सराहा गया।

मीटिंग में जहां एक ओर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के साथ सी.एम.ओ. डा.वंदना भाटिया द्वारा की गई अभद्र भाषा को लेकर सी.एम.ओ. के रवैये की निंदा की गई वहीं सरकार के अनुसूचित जाति पदोन्नति के आरक्षण वाले फैसले को भी सराहा गया। बैठक में कर्मचारी नेता विनोद दहिया तथा एस.पी. सरोहा ने आक्रोश भरे शब्दों में कहा कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने समाज की भलाई के लिए सरकारी अधिकारियों से विनम्रता का परिचय देते हुए अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है।

कर्मचारी संघ ने बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस अनुसूचित जाति के आरक्षण देने के अहम फैसले को सराहा गया है। विनोद दहिया ने कहा कि सी.एम.ओ. द्वारा राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने पर सी.एम.ओ. के खिलाफ इसलिए भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि अन्य उच्चाधिकारी भी इससे सबक सीख सके।

इस अवसर पर रणबीर सिंह डी.ई.टी.सी., राजेश टांक एक्स.ई.एन., सूबे सिंह एस.डी.ओ., अमन अठवाल, जीत सिंह शेर, शेर सिंह, मीना कुमार प्रिंसीपल, ऋषिपाल बेदी प्रिंसीपल, रमेश कुमार बैंक मैनेजर, आर.के.बेदी, विजय कुमार हैडमास्टर, रामकुमार डिप्टी डी.ए., धनी राम मैनेजर व गुरमेल सिंह भी मौजूद थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!