Edited By Radhika,Updated: 17 Apr, 2024 12:42 PM
सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई अतरंगी वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है,जिसमें सोने-चांदी की पानीपूरी दिखाई दे रही है। ये वीडियो काफी हैरान करने वाला है।
नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई अतरंगी वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है,जिसमें सोने-चांदी की पानीपूरी दिखाई दे रही है। ये वीडियो काफी हैरान करने वाला है। इसे @gyanibabanitesh अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया है।
<
>
दरअसल वीडियो में दिख रही पानीपूरी के ऊपर सोने और चांदी का वरक है। इसे काफी अजीब तरीके से बनाया जाता है। इसमें आलू-प्याज के मसाले की जगह काजू-बादाम की स्टफिंग की जाती है। इसके बाद इसमें शहद डालकर और अन्य पदार्थ भी डाला जा रहा है। साथ ही यह भी देख सकते हैं कि गोलगप्पों को सोने की ट्रे और छोटे-छोटे कप पर रखा गया है। दरअसल वो ठंडई फ्लेवर वाला पानी है। उसके बाद गोलगप्पों के ऊपर सोने और चांदी का वरक लगाया जा रहा है।
इस वीडियो को अबतक 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ लोग इस पर अलग- अलग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने कहा - ये औकात से बाहर है! दूसरे यूज़र ने लिखा- इसे खाना है या फिर तिजोरी में सहेजकर रखना है। एक ने कहा कि इसका कोई फायदा नहीं, असली चीज खाओ।