कच्चे केले से बने समोसे देगें अलग टेस्ट

Edited By Sonia Goswami,Updated: 25 Aug, 2018 02:36 PM

कच्चे केले की सब्जी तो आप ने बहुत बार खाई होगी लेकिन आज आप खाएं कच्चे केले के समोसे जो बनाने में आसान और खाने में बहुत ही लाजवाब होते हैं।

कच्चे केले की सब्जी तो आप ने बहुत बार खाई होगी लेकिन आज आप खाएं कच्चे केले के समोसे जो बनाने में आसान और खाने में बहुत ही लाजवाब होते हैं।
 

सामग्री
मैदा - 300 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
पानी - 150 मिलीलीटर
तेल - 2 चम्मच
पानी - 1 लीटर
कच्चे केले - 4
तेल - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
काजू - 2 चम्मच
उबले हुए हरे मटर - 40 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
पानी
तलने के लिए तेल

तैयारी
1. एक कटोरे में 300 ग्राम मैदा, 1/2 चम्मच नमक तथा 150 मिलीलीटर पानी  मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें।
2. इसके बाद मैदे पर 2 चम्मच तेल लगाएं और 10 मिनट के लिए रख दें।
3. एक बर्तन में 1 लीटर पानी गर्म करें और 4 कच्चे केले ढककर 15-20 मिनट के लिए उबाल लें।
4. इसे गैस से हटा दें। निकालें और छील दें। कटोरे में स्थानांतरित करें और मैश कर लें।
5. एक बर्तन में 2 चम्मच तेल गर्म करें, 1 चम्मच जीरा डालकर भूनें।
6. फिर 1 चम्मच अदरक पेस्ट, 1 चम्मच हरी मिर्च डालकर भूनें।
7. अब 2 चम्मच काजू, 40 ग्राम उबले हुए हरे मटर मिलाएं। कम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
8. इसमें मैश किए हुए कच्चे केले  मिलाएं। 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
9. फिर 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाऊडर, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच चाट मसाला  मिलाएं।
10. अब 2 चम्मच धनिया, 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
11. इसे गैस से हटा दें। इसके बाद आटे से पतली छोटी रोटी बनाएं।
12. इस रोटी को आधे में काट लें। इसे पानी से ब्रशिंग करें। अब समोसे की शेप दें।
13. इसमें तैयार मिश्रण भरें। किनारों को ठीक से सील करें।
14. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और डीप फ्राई करें।
15. टिशू पेपर पर निकालें। चटनी या कैचअप के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!