घर पर बनाएं पेरी पेरी चिकन पिज्जा

Edited By Sonia Goswami,Updated: 07 Aug, 2018 05:13 PM

विश्‍वभर में इटैलियन कुजीन खाना हर कोई पसंद करता है। चाहे वह बच्‍चा हो या फिर बड़ा, हर सभी को चीज़ से भरा पिज्‍जा और पास्‍ता बहुत भाता है। कई बार आप खुद ही घर पर पिज्‍जा बनाती होंगी । पर क्‍या आपने बारबेक्‍यू चिकन पिज्‍जा बनाने की कोशिश की है। अगर...

विश्‍वभर में इटैलियन कुजीन खाना हर कोई पसंद करता है। चाहे वह बच्‍चा हो या फिर बड़ा, हर सभी को चीज़ से भरा पिज्‍जा और पास्‍ता बहुत भाता है। कई बार आप खुद ही घर पर पिज्‍जा बनाती होंगी । पर क्‍या आपने बारबेक्‍यू चिकन पिज्‍जा बनाने की कोशिश की है। अगर नहीं तो जानें विधि।

सामग्री
ड्राई खमीर - 1 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
गर्म पानी - 100 मिलीलीटर
मैदा - 300 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
पानी - 80 मिलीलीटर
जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
राईस विनेगर - 60 मिलीलीटर
बारबेक्यू सॉस - 2 चम्मच
लहसुन - 1 चम्मच
चिकन  ब्रैस्ट  - 300 ग्राम
नमक - 1 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
पेपरिका - 1 चम्मच
अनियन पाऊडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
मक्की का आटा - धूल के लिए

(सजावट के लिए)
पिज्जा सॉस - स्वाद अनुसार
मोज़ेरेला पनीर - स्वाद अनुसार
चेरी टोमेटो - स्वाद अनुसार
प्याज - जरुरत अनुसार
शिमला मिर्च - स्वाद अनुसार
जैतून का तेल - स्वाद अनुसार
पेरी पेरी सॉस - स्वाद अनुसार

तैयारी
1. एक कटोरे में खमीर, चीनी तथा गर्म पानी  मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें।
2. अब मैदा, नमक तथा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
3. फिर जैतून का तेल आटे को लगाकर रख दें।
4. एक अन्य कटोरे में राईस विनेगर, बारबेक्यू सॉस तथा लहसुन मिलाएं।
5. अब चिकन मिश्रण डालें  और 1 घंटे के लिए ठंडा करें।
6. फिर चिकन पर कुछ नमक, काली मिर्च, पेपरिका, अनियन  पाऊडर तथा लाल मिर्च लगा कर रखें।
7. अब  एक पैन में  जैतून का तेल डालकर चिकन पकाएं और चिकन को काटें।
8. फिर पिज्जा आटा लें और इस पर मक्की का आटा छिड़क लें।
9. पिज्जा बेस को बेकिंग ट्रे में रखें और उस पर कुछ पिज्जा सॉस फैलाएं।
10. कुछ मोज़ेरेला पनीर, चिकन, चेरी टोमेटो, प्याज,  शिमला मिर्च डालें।
11. अब जैतून का तेल अच्छी मात्रा में लगाएं।
12. पेरी पेरी सॉस  लगाएं।
13. ओवन को 430 डिग्री फेरनहाइट / 220 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 10-15 मिनट के लिए या पनीर पिघलने  तक सेंक लें।
14. स्लाइस काट सर्व करें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!