Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Apr, 2018 12:42 PM
अगर आप अगले दो दिनों में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से कहीं बाहर की फ्लाइट पकड़ने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल 9 और 10 अप्रैल की दोपहर छह घंटे उड़ान परिचालन के लिए मुंबई हवाई अड्डा...
मुंबईः अगर आप अगले दो दिनों में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से कहीं बाहर की फ्लाइट पकड़ने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल 9 और 10 अप्रैल की दोपहर छह घंटे उड़ान परिचालन के लिए मुंबई हवाई अड्डा बंद रहेगा। 9 और 10 अप्रैल 2018 को सुबह 11 बजे से 5 बजे के बीच क्रॉस रनवे चौराहे पर काम किया जाएगा, जिस वजह से एअरपोर्ट को बंद किया गया है। देश की वित्तीय राजधानी कहा जाने वाले मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का एकमात्र हवाई अड्डा है जिसने एक सिंगल-रनवे से एक ही दिन में 800 से अधिक उड़ानों को संभालने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। ऐसे में मानसूनी तैयारी के लिए अभी से एयर यातायात को संभालने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
ये एयरपोर्ट भी रहेंगे बंद
मुंबई हवाई अड्डे के अलावा, चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का मार्ग 12 मई से 31 मई तक बंद रहेगा। कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 15 जून को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगा। जयपुर अंतरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डा भी 31 मई को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा।