Sports

नई दिल्लीः भारतीय टीम के विकेटकीपर, बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे से लौट आए हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी की सबसे खास दोस्त पूर्णा पटेल की शादी है, जिसके पहले एक संगीत फंक्शन हुआ। उस दौरान धोनी और उनके परिवार की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बेटी जीवा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बिंदास होकर डांस कर रही हैं। 

PunjabKesari

वीडियो में जहां एक तरफ जीवा मस्ती के मूड में डांस कर रही हैं तो वहीं साइड में खड़े धोनी उन्हें देख रहे हैं। पूर्व यूनियन सिविल एविएशन मिनिस्टर प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल और एंटरप्रेनॉर नमित सोनी शादी कर रहे हैं। जिवा और पूर्णा के बीच काफी अच्छी केमेस्ट्री रही है। अगर ये कहा जाए कि वो जिवा की फेवरेट मासी हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। धोनी अपने पूरे परिवार के साथ संगीत फंक्शन में नजर आए और उन्होंने सभी के साथ खूब मस्ती भी की।

इंग्लैंड दौरे पर धोनी के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी पहुंची थी। टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने हराया। अब अगस्त में टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं इसलिए वह भारत वापिस आ गए।

PunjabKesari

PunjabKesari