Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली सीरीज के लिए भी वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि वह अपने समय को पूरी तरह से एन्जॉय कर रहे हैं और उनकी कुछ फोटोज बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ वायरल हो रही हैं जिसमें जीवा शार्क बनी हुई है और पूल में मस्ती कर रही है। धोनी और जीवा के साथ इस दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी दिखाई दिए। 

धोनी और हार्दिक के साथ जीवा की फोटो 

धोनी और हार्दिक के साथ स्वीमिंग पूल में जीवा की मस्ती करने वाली तस्वीरें फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर डाली गई है। इन फोटोज को शेयर करने के साथ कैप्शन दिया गया है, बेबी शार्क'। तस्वीरों में जीवा कलरफुल ड्रेस में धोनी के साथ मस्ती के मूड दिखी। वहीं हार्दिक भी जीवा के साथ खूब एन्जाॅय करते दिखे। गौर हो कि जीवा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी माॅम और धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) हैंडल करती है और अकसर जीवा की फोटोज और वीडियो शेयर होती रहती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Baby shark !!!

सित॰ 11, 2019 को 8:25पूर्वाह्न PDT बजे को ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) द्वारा साझा की गई पोस्ट

गौर हो कि धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच ऐसा अनुमान था कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस बाबत कहा था कि धोनी ने खुद ही इस सीरीज में न खेलने का आग्रह किया था। वहीं हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया था लेकिन अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनका चयन किया गया है।