Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 10:05 AM
भारत के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घटके ने कुछ वक्त पहले ही सगाई की थी और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 27 नवंबर को शादी करने वाले हैं और यह शादी मुंबई में होगी।
नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घटके ने कुछ वक्त पहले ही सगाई की थी और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 27 नवंबर को शादी करने वाले हैं और यह शादी मुंबई में होगी।
बताया जा रहा है कि इससे पहले जहीर के होमटाउम पुणे में शादी की कई रस्में होंगी,जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। एक इंटरव्यू में जहीर खान ने बताया कि हमने ऐसी कोई समस्या का सामना नहीं किया। हम दोनों की फैमिली के लिए ये जरूरी था कि हम सही इंसान से शादी करें ना कि अपने ही धर्म में। अच्छा इंसान होना ज्यादा जरूरी है।
शादी के बाद नई जगह शिफ्ट होने वाली खबरों को लेकर सागरिका ने कहा कि फिलहाल तो नहीं। ज़हीर का मुंबई में काफी बड़ा घर है। फिलहाल, हमें नए घर की तलाश नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शादी के बाद भी सागरिका अपने एक्टिंग करियर को कंटिन्यू करना चाहती है। उन्होंने बताया था कि अब वो अच्छे रोल्स की तलाश में और हो सकता है, वो मौका शादी के बाद ही आना शुरू हो जाए।