Sports

नई दिल्ली: रेसलिंग का नाम आते ही अंडरटेकर का नाम सबसे पहले आता है। अंडरटेकर के रैसलमेनिया को अलविदा कहने के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है। रैसलमेनिया33 में रोमन रेंस ने अंडरटेकर को एक के बाद एक जोरदार पंच और घातक स्पीयर ​मारकर रिंग में चित कर दिया था। अंडरटेकर डब्लयू डब्लयू ई के सर्वाधिक लोकप्रिय पहलवानों में से एक हैं। आईए जानते हैं अंडरटेकर से जुड़ी 10 खास बातें। 


1. डेडमैन अंडरटेकर का वास्तविक नाम मार्क विलियम कैलावे है। इनका जन्म अमेरिका के टेक्सास राज्य स्थित ह्यूसटन में 24 मार्च 1965 को हुआ था और 1984 में इन्होंने अपने रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था

2. अंडरटेकर ने रेसेलमेनिया में लगातार 21 फाइट जीती जो कि एक रिकॉर्ड है, लेकिन 22वें फाइट में ब्रोक लेसनर ने अंडरटेकर को हराकर उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। 

3. अंडरटेकर डब्लू डब्लू ई की फाइट के दौरान कई बार कोमा में जा चुके हैं, लेकिन हर बार मौत को पीछे छोड़ विरोधी को परास्त कर रिंग में खड़े नजर आए। इसलिए इन्हें 'डेडमैन' कहा गया। 

4. अंडरटेकर हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इनकी पहली पॉपुलर फिल्म सुबर्बन कमांडो 1991 में आई। जिसमें इन्होंने हच का किरदार निभाया था।

5. अंडरटेकर ने 3 शादियां भी की, जिनसे उन्हें 4 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी जोडी से उनकी शादी 1989 में हुई और 1999 में तलाक हो गया। उन्हें जोडी से गुनर विसेंट नाम का बेटा हुआ। उनकी दूसरी शादी सारा से हुई जिससे उन्हें दो बेटियां चासे और ग्रैसी हुई। यह शादी सन् 2000 से 2007 तक चली। उनकी तीसरी शादी मिशेल नाम की महिला से हुई। 

6. अंडरटेकर को रेसलर मेनिया में पहला जीत जिमी सुका के खिलाफ मिली थी।

7. रेसलर बनने के पहले अंडरटेकर बास्केट बॉल खेलते थे. और वे एक बेहतरीन बास्केट बॉल प्लेयर भी रह चुके हैं।

8. अंडरटेकर ने दिसंबर 1991 से सितंबर 1993 तक बिना मैच हारे तीन खिताब जीतने का वल्र्ड रिकॉर्ड भी बनाया हैं।

9.शायद आप यकीन ना करें अंडरटेकर एक धार्मिक इंसान हैं और उनका भगवान में बहुत विश्वास हमेशा से रहा है। 


10.  क्या आपको ये पता है कि डब्लूडब्लूई एक और स्टार कैन अंडरटेकर के सौतेले भाई हैं, और दोनो भाईयों की टीम को ‘Brother of Distruction’ कहा जाता है।