Sports

विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज के टाईब्रेक में अमेरिका के हिकारु नाकामुरा को 1.5-0.5 से हराया


मॉस्को ,रूस ( निकलेश जैन ) विश्व शतरंज क्लासिकल शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें आखिरकार अपने आपको शतरंज जगत का सुपर बॉस साबित करते हुए 2014 के बाद शतरंज इतिहास मे दूसरी बार क्लासिकल के साथ साथ  रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज का विश्व खिताब भी अपने नाम कर लिया । साथ ही तीनों ही फॉर्मेट में एक बार फिर मेगनस विश्व के नंबर एक खिलाड़ी भी बन गए और इस प्रकार वर्ष 2019 कार्लसन के लिए उनके  साम्राज्य को कायम करने वाला साबित हुआ । दो दिन पहले रैपिड शतरंज का खिताब जीतने के बाद कार्लसन की नजरे विश्व ब्लिट्ज़ खिताब हासिल करने पर थी और 21 राउंड के इस टूर्नामेंट में मेगनस नें 13 जीत 7 ड्रॉ और एक हार के साथ 16.5 अंक बनाए पर अमेरिका के हिकारु नाकामुरा भी इतने ही अंको के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर पहुँच गए पर कार्लसन नें नाकामुरा को टाईब्रेक मुक़ाबले में 1.5-0.5 से पराजित करते हुए शतरंज के फटाफट फॉर्मेट के सबसे छोटे स्वरूप ब्लिट्ज़ शतरंज का खिताब भी हासिल कर लिया ।

देखे उनकी आखिरी टाईब्रेक जीत का विडियो - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

आपको बता दे की भारत के विश्वनाथन आनंद को 2013 में चेन्नई में क्लासिकल विश्व चैंपियनशिप में हराने के बाद कार्लसन लगातार क्लासिकल विश्व चैम्पियन बने हुए है उन्होने आनंद को पुनः 2014 रूस सोच्ची में ,2016 में रूस के सेरगी कार्याकिन को न्यू यॉर्क में और 2018 लंदन में अमेरिका के फबियानों करूआना को पराजित कर चार बार इस तमगे को बनाए रखा पर रैपिड शतरंज का खिताब 2014 और 2015 मे जीतने के बाद से नहीं जीत पाये थे तो ब्लिट्ज़ शतरंज का खिताब 2014 मे जीतने के बाद 2017 ,2018 और अब 2019 मे उन्होने चौंथी बार अपने नाम किया है ।

ब्लिट्ज़ शतरज मे भारतीय खिलाड़ी ज्यादा खास नहीं कर सके और साफ तौर पर भारत को विश्वनाथन आनंद की कमी खली । भारतीय खिलाड़ियों मे हर्षा भारतकोठी 28 वे तो विदित गुजराती 30 वे स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग मे कोनेरु हम्पी मेडल के एकदम नजदीक जाकर अंतिम तीनों मुक़ाबले हारकर 12 वे तो द्रोणावल्ली हरिका 25 वे स्थान पर रही ।

Final Ranking after 21 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 2   GM Carlsen Magnus NOR 2865 16,5 261,0 270,0 2721 0,0
2 1   GM Nakamura Hikaru USA 2885 16,5 259,0 268,5 2716 0,0
3 16   GM Kramnik Vladimir RUS 2748 15,0 246,5 255,0 2683 0,0
4 17   GM Grischuk Alexander RUS 2741 14,0 251,5 260,5 2665 0,0
5 12   GM Vachier-Lagrave Maxime FRA 2768 14,0 245,5 255,0 2659 0,0
6 50   GM Firouzja Alireza FID 2649 13,5 265,5 275,0 2733 0,0
7 8   GM Artemiev Vladislav RUS 2793 13,5 263,0 273,5 2723 0,0
8 5   GM Yu Yangyi CHN 2807 13,5 255,5 265,5 2707 0,0
9 20   GM Matlakov Maxim RUS 2720 13,5 254,5 262,0 2694 0,0
10 7   GM Duda Jan-Krzysztof POL 2796 13,5 253,0 263,0 2697 0,0
11 9   GM Andreikin Dmitry RUS 2780 13,5 250,5 261,0 2683 0,0
12 23   GM Fedoseev Vladimir RUS 2714 13,5 240,5 248,0 2642 0,0
13 10   GM Giri Anish NED 2769 13,5 239,0 247,0 2622 0,0
14 15   GM Zubov Alexander UKR 2754 13,5 237,0 246,5 2630 0,0
15 31   GM Aronian Levon ARM 2698 13,5 233,5 243,0 2632 0,0
16 24   GM Wang Hao CHN 2714 13,5 231,5 239,5 2630 0,0
17 113   GM Inarkiev Ernesto RUS 2556 13,5 229,5 236,0 2616 0,0
18 6   GM Svidler Peter RUS 2805 13,5 220,5 229,5 2600 0,0
19 29   GM Gelfand Boris ISR 2700 13,5 216,0 225,0 2584 0,0
20 51   GM Cheparinov Ivan GEO 2647 13,5 213,5 221,0 2576 0,0
21 47   GM Dreev Aleksey RUS 2658 13,0 247,0 256,0 2662 0,0
22 4   GM Nepomniachtchi Ian RUS 2826 13,0 245,0 255,0 2653 0,0
23 42   GM Mamedov Rauf AZE 2670 13,0 240,5 249,5 2653 0,0
24 49   GM Salem A.R. Saleh UAE 2650 13,0 231,5 241,0 2619 0,0
25 61   GM Chigaev Maksim RUS 2626 13,0 230,5 239,5 2603 0,0
26 40   GM Wojtaszek Radoslaw POL 2675 13,0 230,5 238,5 2619 0,0
27 26   GM Morozevich Alexander RUS 2712 13,0 229,0 238,5 2600 0,0
28 152   GM Harsha Bharathakoti IND 2488 13,0 219,5 227,0 2603 0,0
29 65   GM Fridman Daniel GER 2623 13,0 217,0 225,5 2578 0,0
30 14   GM Vidit Santosh Gujrathi IND 2756 12,5 252,0 260,5 2692 0,0
31 27   GM Mamedyarov Shakhriyar AZE 2706 12,5 247,5 256,5 2658 0,0
32 64   GM Tomashevsky Evgeny RUS 2624 12,5 246,5 255,5 2690 0,0
33 25   GM Jobava Baadur GEO 2712 12,5 246,0 255,0 2659 0,0
34 48   GM Sarana Alexey RUS 2657 12,5 239,5 248,5 2652 0,0
35 32   GM Ponkratov Pavel RUS 2698 12,5 236,5 246,0 2613 0,0
36 104   GM Predke Alexandr RUS 2566 12,5 234,5 238,0 2650 0,0
37 37   GM Adly Ahmed EGY 2679 12,5 229,5 238,5 2621 0,0
38 11   GM Le Quang Liem VIE 2768 12,5 224,5 232,5 2600 0,0
39 55   GM Indjic Aleksandar SRB 2639 12,5 215,0 223,5 2594 0,0
40 54   GM Vallejo Pons Francisco ESP 2642 12,5 207,5 216,0 2530 0,0
41 3   GM Karjakin Sergey RUS 2836 12,0 241,0 250,5 2644 0,0
42 95   IM Golubov Saveliy RUS 2582 12,0 233,0 241,0 2656 0,0
43 43   GM Iturrizaga Bonelli Eduardo VEN 2669 12,0 226,0 235,5 2593 0,0
44 58   GM Motylev Alexander RUS 2629 12,0 226,0 234,0 2589 0,0
45 60   GM Paravyan David RUS 2627 12,0 225,5 233,5 2601 0,0
46 89   GM Grigoriants Sergey RUS 2585 12,0 224,5 232,5 2587 0,0
47 105   IM Nozdrachev Vladislav RUS 2564 12,0 224,0 232,0 2590 0,0
48 38   GM Zhigalko Sergei BLR 2678 12,0 223,5 232,0 2608 0,0
49 35   GM Nihal Sarin IND 2685 12,0 221,5 231,0 2600 0,0
50 21   GM Vitiugov Nikita RUS 2719 12,0 221,0 230,0 2585 0,0