Sports

नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लंबी दूरी की महिला तैराक मीनाक्षी पाहुजा को नारी शक्ति पुरस्कार 2018 प्रदान किया है। महिला सशक्तीकरण में विशेष योगदान करने के लिए शुक्रवार को 44 महिलाओं और संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्कार 2018 प्रदान किए गए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में देश में महिलाओं का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ 2018 प्रदान किए गए।  

लंबी दूरी की महिला तैराक मीनाक्षी को भी यह पुरस्कार मिला। मिनाक्षी अपने कीर्तिमानों के लिए तीन बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स में जगह बना चुकी हैं। मीनाक्षी ने कहा, ‘मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि देश का सबसे बड़ा महिला सम्मान मुझे राष्ट्रपति के हाथों मिला है। यह सम्मान मुझे आगे भी देश को गौरव प्रदान करने के लिए प्रेरणा देता रहेगा।’