Sports

खेल डैस्क : तीन बार की महिला यूरोपीय टूर विजेता कार्ली बूथ का कहना है कि जब वह बड़ी हो रही थी तो गोल्फ जगत में युवा लड़कियों के लिए अवसर न के बराबर थे। मेरे लिए मैदान पर खेलने के लिए कोई लड़की नहीं थी। जूनियर लड़कों के साथ इसकी शुरूआत हुई। शुरूआत में मैंने तेजी से सुधार किया लेकिन यह हमेशा ऐसा था जैसे मैंने कभी चाहा नहीं था। लेकिन अब स्थिति काफी हद तक बदल गई है।

कार्ली बूथ  ने कहा- इंटरनेशनल लीजर ग्रुप (आईएलजी) के अलावा अमेरिकन गोल्फ ब्रॉन्ड अब आगे आ रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने काफी प्रगति की है। महिलाओं को अब लग रहा है कि गोल्फ एक मर्दाना खेल नहीं है। पुरुष हमारा अधिक सम्मान करने लगे हैं और कई गोल्फ क्लब महिलाओं के प्रति अपना दृष्टिकोण बदल रहे हैं, और यह वास्तव में एक बड़ी बात रही है। 

कार्ली ने कहा कि मैंने जूनियर दिनों में लड़कियों के मुकाबले लड़कों के गोल्फ मुकाबले ज्यादा देखे हैं। उन्हें ज्यादा अवसर मिलते रहे हैं। जब ऐसा होता है तो आप अधिक सहज महसूस नहीं करते। लेकिन अब जमीनी स्तर पर काफी बदलाव आ रहा है।