Sports

जालन्धर : महिला एशेज सीरीज के दौरान भारतीय मूल की इंगिलश क्रिकेटर ईशा गुहा की एक वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गई। दरअसल लाइव मैच के दौरान ईशा कैमरे के सामने डियो लगाते हुए नजर आ गई थी। ईशा को जैसे ही पता चला कि कैमरा उनपर है वह फटाफट घूम गई। ईशा की उक्त वीडियो पर चाल्र्स डगनल और चार्लोट एडवर्डस ने भी जमकर चिकौटिया लीं।

Women Ashes : Isa Guha caught using deo during live commentary
डगनल ने कहा- उनका रिएक्शन टाइम, स्पीड और हील को घुमाना कमाल का था। वहीं, चार्लोट ने कहा कि खिलाडिय़ों के साथ ही कमेंटेटर्स को भी फ्रैश रहना होता है। बाद में इस वीडियो को देखते हुए पोस्ट डे प्रजेंटेशन में ईशा गुहा काफी हंसी।

Women Ashes : Isa Guha caught using deo during live commentary

बता दें कि ईशा गुहा भारतीय मूल की इंग्लिश क्रिकेटर रह चुकी हैं। उनके माता-पिता 1970 में कोलकाता से ब्रिटेन चले गए थे। ईशा का जन्म वहीं पर हुआ और बाद में वह क्रिकेटर बन गईं।

 

ईशा गुहा इंग्लैंड की ओर से 8 टैस्ट खेले और 113 रन बनाने के साथ ही 29 विकेट निकाले। वहीं 83 वनडे में 122 रन और 101 विकेट चटकाए। ईशा के नाम 22 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले भी हैं जिनमें उन्होंने 18 विकेट झटके।

Women Ashes : Isa Guha caught using deo during live commentary

इंग्लैंड की ओर से ईशा ने 2005 और 2009 का वनडे वल्र्ड कप खेला। 2009 में वल्र्ड कप जीतने वाली इंगलैंड महिला क्रिकेट टीम की वह सदस्य थीं।

Women Ashes : Isa Guha caught using deo during live commentary

2012 में उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया और कमैंट्री व एंकरिंंग की दुनिया में कदम रखा। वह आई.पी.एल. में भी कमेंट्री कर चुकी हैं।

Women Ashes : Isa Guha caught using deo during live commentary

ईशा सोशल साइट्स पर भी खासा चर्चा में रहती है। ट्विटर पर जहां उनके 1.22 लाख फॉलोअर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर की संख्या करीब 70 हजार है।