Sports

जालन्धर : पांच बार प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अमरीकी की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। दरअसल एक जर्मन मैगजीन में कैथरीन मायोर्गा नामक महिला के हवाले से खबर छापी गई थी कि रोनाल्डो ने 2009 में उनके साथ रेप किया था। यह रेस लास वेगास के एक होटल के कमरे में हुआ था। मैगजीन में लिखा गया है कि हादसे के बाद मायोर्गा और रोनाल्डो ने कोर्ट के बाहर ही इस मुद्दे को सुलझा लिया था। रोनाल्डो ने इसके लिए मायोर्गा को 3,75,000 की भारी भरकम रकम दी थी। साथ ही दोनों में करार हुआ था कि वह कभी इस मुद्दे पर नहीं बोलेंगी।

PunjabKesari
लेकिन अब मायोर्गा के वकील ने उक्त करार को रद्द करने के लिए सिविल कंप्लेंट दर्ज करवाई थी। इसमें कहा गया है कि रोनाल्डो की उक्त हरकत के कारण मायोर्गा को मानसिक तौर पर चोट पहुंची है। हमारा मकसद अब सिर्फ रोनाल्डो को उस हरकत के लिए जिम्मेदार ठहराना है। उधर, आरोपों पर रोनाल्डो के वकील का कहना है कि मैगजीन ने बिना किसी पुष्टि के खबर छापी। वहीं, मैगजीन के एडिटर का कहना है कि इस रिपोर्ट को पब्लिश करने के पहले उन्होंने कई बार रोनाल्डो और उनके मैनजमेंट को इन आरोपों के बारे में लिखा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
PunjabKesari