तोक्यो: जापान की 2011 महिला रग्बी विश्व कप विजेता टीम आठ साल पहले सुनामी, भूकंप और परमाणु मंदी से तबाह हुए फुकुशिमा से तोक्यो ओलंपिक मशाल रिले 2020 का आगाज करेगी।
आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि मशाल रिले के जापान चरण की शुरूआत 26 मार्च को होगी। यह 121 दिन के सफर में 47 जगहों से गुजरेगी। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि फुकुशिमा क्षेत्र के प्राकृतिक आपदाओं के बाद फिर उठ खड़े होने के जीवट को तोक्यो ओलंपिक 2020 से दुनिया को दिखाने में मदद मिलेगी।