Sports

खेल डैस्क : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 64 रन बनाने के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। रोहित रैस्ट के बाद टीम इंडिया से जुड़े हैं। उन्होंने पहले ही मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। भारत ने जब सूर्यकुमार 24, श्रेयस 0, पंत 14 और हार्दिक 1 के जल्द विकेट गंवाए तो रोहित ने अकेेले ही भारत को 100 से पार पहुंचाया। उन्होंने 44 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। वह कई यूनीक रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। देखें- 

ओपनिंग पर भारत के लिए सबसे अधिक रन
9990 - सुनील गावस्कर
9021 - रोहित शर्मा*
6758 - गौतम गंभीर
5682 - सौरव गांगुली

WI vs IND, Rohit Sharma, Team india, cricket news in hindi, sports news, WI बनाम IND, रोहित शर्मा, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार हिंदी में, खेल समाचार

टी-20 में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
3443 रोहित शर्मा, भारत
3399 मार्टिन गप्टिल, न्यूजीलैंड 
3308 विराट कोहली, भारत
2984 पॉल स्टर्लिंग, आयरलैंड
2855 एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया 

टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
169 मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड
159 रोहित शर्मा, भारत
124 क्रिस गेल, विंडीज
120 इयॉन मोर्गन, इंगलैंड
117 एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया

WI vs IND, Rohit Sharma, Team india, cricket news in hindi, sports news, WI बनाम IND, रोहित शर्मा, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार हिंदी में, खेल समाचार

टी20ई में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान
86 - इयोन मोर्गन
74 - एरोन इंच
59 - रोहित शर्मा
59 - विराट कोहली

टी-20 में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के
35 - रोहित शर्मा बनाम विंडीज
34 - एरोन फिंच बनाम इंगलैंड
34 - हजरतुल्लाह जजई बनाम आयरलैंड
31 - क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया
30 - क्रिस गेल बनाम इंगलैंड
30 - क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका


बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने के मामले में भी रोहित शर्मा पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने अब तक 31 बार 50+ स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में विराट कोहली 30 और बाबर आजम 27 का भी नाम है। 

WI vs IND, Rohit Sharma, Team india, cricket news in hindi, sports news, WI बनाम IND, रोहित शर्मा, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार हिंदी में, खेल समाचार

मैच की बात करें तो रोहित और सूर्यकुमार ने टीम इंडिया को अच्छी शुरूआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। श्रेयस 0 और हार्दिक 1 के फेल होने के बाद रोहित ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। जडेजा ने 16 तो अश्विन ने 13 रन बनाए जबकि दिनेश कार्तिक ने 19 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर स्कोर 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 190 रन तक ला खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरूआत खराब रही।  भारतीय स्पिनरों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पहले 13 ओवर में ही विंडीज के 6 विकेट निकाल लिए थे।