Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद आज दोपहर 12 बजकर 07 मिनट एम्स में निधन हो गया है। जेटली के निधन पर राजनीतिक पार्टियों सहित क्रिकेट जगह में भी शोक की लहर है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंन्द्र सहवाग ने भी जेटली के निधन पर दुख प्रगट किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रहे जेटली और वीरेंन्द्र सहवाग (Virendra Sehwag) मनमुटाव हो गया था जिसके बाद सहवाग ने दिल्ली को छोड़ हरियाणा की तरफ से खेलने का फैसला कर लिया था। 

जेटली और सहवाग के बीच बेहद अच्छे संबंध रहे हैं लेकिन किसी बार को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। हालांकि ऐसा किस कारण हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस कारण सहवाग इतने नाराज हो गए थे कि वह दिल्ली को छोड़ हरियाणा की तरफ से खेलने का मन बना चुके थे। हरियाणा की तरफ से खेलने के लिए सहवाग ने सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली थी। लेकिन जैसे ही जेटली को इस बारे में पता चला तो उन्होंने सहवाग से बात की। इस बात का असर ये हुआ कि सहवाग ने दिल्ली छोड़कर जाने का फैसला बदल दिया। 

सहवाग ने आज उनके निधन पर कहा कि एक समय था जब दिल्ली के ज्यादातर खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर खेलने का मौका नहीं मिलता ‌था। लेकिन डीडीसीए में अरुण जेटली के नेतृत्व में उनके (सहवाग) सहित कई खिलाड़ियों को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।