Sports

खेल डैस्क : आई.पी.एल. ऑक्शन 2022 में इस बार कई भारतीय प्लेयरों को करोड़ों की डील मिली हैं। कई क्रिकेटर पहले ही फ्रेंचाइजियों द्वारा मोटी रकम देकर रिटेन कर लिए गए थे लेकिन कुछेक क्रिकेटरों ने मात्र दो साल में बढिय़ा प्रदर्शन कर बढ़ी रकम जुटाने में सफलता हासिल की है। ऐसा ही एक क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी है, जिसे इस बार ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ 8.50 करोड़ रुपए के साथ मिला लिया। त्रिपाठी का बेस प्राइस 40 लाख है। उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता ने भी बोली लगाई थी। बहरहाल, त्रिपाठी ने आई.पी.एल. 2021 के फाइनल मुकाबले पर बात की है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स खिताब जीतने में सफल रही थी। 

IPL final 2021, MS Dhoni, CSK vs KKR, Rahul Tripathi, cricket news in hindi, sports news, cricket stories, धोनी , राहुल त्रिपाठी

आई.पी.एल. फाइनल को याद करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि यह दिल तोडऩे वाली थी। त्रिपाठी बोले- मैंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ अपनी आईपीएल यात्रा शुरू की थी और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। फाइनल मुकाबले में धोनी ही मेरे सामने थे। मुझे हैमस्ट्रिंग की चोट थी और इसलिए मैं निचले क्रम में आया। मैं रन नहीं बना सका, मैं वास्तव में विकेटों के बीच दौडऩे के लिए संघर्ष कर रहा था। मेरे आउट होने के बाद, माही भाई ने मेरी पीठ पर थपथपाया और कहा- कोई नई, आज तुम्हारा दिन नहीं था, लेकिन सौ प्रतिशत कोशिश करो।

त्रिपाठी बोले जब हम फाइनल हारे तब भी धोनी मेरे पास आए और हौसला बढ़ाया। त्रिपाठी ने 2017 के सफर को याद करते हुए कहा कि मुझे अभी भी याद है जब मैं आईपीएल डेब्यू करने वाला था। धोनी मेरे पास आए। कहा- जैसे नेट्स में खेलते हो वैसे ही आगे खेलना। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में मेरा मार्गदर्शन किया। और तो और राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के लिए खेलते वक्त भी वह मार्गदर्शन करने के लिए तैयार रहते थे।