Sports

जालन्धर : भारत को 2 क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी निजी जिंदगी में काफी मिलनसार हैं। मंगलवार को 39 साल के होने वाले धोनी अपने इस व्यक्तित्व के कारण कई घंटे एक कमरे में बंद रहे थे। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ 148 और 183 रन की पारियां खेलने के बाद धोनी जाना-पहचाना चेहरा हो गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज ...

सन 2006 धोनी के बड़े भाई का एक दोस्त अपनी बहन की शादी का कार्ड लेकर उनके घर आया। धोनी तब अपनी बाइक सॢवस कर रहे थे। बड़े भाई का ही पूछने पर धोनी बोले- क्या बात है भाइया आप हमें नहीं बुलाओगे। इस पर जवाब आया- आप बड़े स्टार हो गए हो शादी में कहां आ पाओगे। लेकिन धोनी ने अपना वादा निभाया। अपने एक दोस्त के साथ वह शादी में पहुंच गए।

IPL 2020 : धोनी इस दिन से करेंगे ट्रेनिंग ...

धोनी को देखते ही उनके फैंस की भीड़ लग गई। आनन-फानन में शादी वाला परिवार धोनी को एक कमरे में ले गया और बाहर से कुंंडी लगा दी। बाहर सबको बताया गया कि धोनी चला गया है लेकिन फिर भी कई घंटों तक लोग वहां इक_ा रहे। इस दौरान कमरे में बंद धोनी अपने दोस्त-रिश्तेदारों के साथ बातचीत में बिजी रहे।

B'Day Special: धोनी के लिए बेहद खास है 7 ...

जब रात को फेरों की बारी आई तो धोनी को कमरे से बाहर निकाला गया। हालांकि धोनी को कमरे में ही खाने के लिए पूछा गया था लेकिन उन्होंने कहना था- शादी वाले दिन लड़के वालों को पहले खाना दिया जाता है, हम लड़की वालों की ओर से हैं। बाद में खा लेंगे।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से नहीं खेले हैं। पहले कयास थे कि वह आईपीएल दौरान जोरदार वापसी करेंगे लेकिन कोविड-19 के कारण आईपीएल टल गया।