Sports

नई दिल्ली : बॉलीवुड के सनसनी और अब हॉलीवुड में चमक रही देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत भ्रमण पर निकली हुई हैं। इसी सिलसिले में वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान आयोजित एक समागम में पहुंची तो उन्होंने वहां खुलासा किया कि वह रोहित शर्मा की बड़ी फैन हैं। प्रियंका ने कहा कि वह रोहित शर्मा (Rohit sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को खूब पसंद करती हैं। वह इन बल्लेबाजों को पर्सनली भी जानती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा का फेवरेट क्रिकेटर

Virat Kohli, Rohit Sharma are two of my favourite cricketers : Priyanka

हालांकि प्रियंका चोपड़ा द्वारा धोनी का नाम न लेने पर सोशल साइट्स पर कई लोगों ने हैरानगी भी जाहिर की। क्योंकि धोनी की बायोपिक महेंद्र सिंह धोनी आ चुकी है ऐसे में अंदेशा था कि प्रियंका उनकी लाइफ से इंप्रेस होंगी लेकिन प्रियंका ने कार्यक्रम के दौरान ऐसा कोई भी संकेत नहीं दिया। उन्होंने बेझिझक अपने फेवरेट प्लेयरों में विराट कोहली और रोहित शर्मा को जोड़ा।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

Virat Kohli, Rohit Sharma are two of my favourite cricketers : Priyanka

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई पिंक की प्रमोशन के लिए बिजी हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने बताया कि कैसे निक जोनस से उनकी शादी के दौरान एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। इसमें टीम ब्राइड और टीम ग्रूम नामक दो टीमें खेली थीं। यह मैच टीम ब्राइड ने जीता था।

प्रियंका चोपड़ा करती है टीम इंडिया को स्पोर्ट 

Virat Kohli, Rohit Sharma are two of my favourite cricketers : Priyanka

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि विश्व कप के दौरान भारत और इंगलैंड के बीच जब मैच खेला जा रहा था तब वह अपनी मां के साथ टीम इंडिया (Team India) को स्पोर्ट कर रही थी जबकि उनके पति और फैमिली इंगलैंड क्रिकेट टीम को सपोर्ट कर रहे थे। बता दें कि विश्व कप में इंगलैंड की टीम ने भारत को 31 रनों से हरा दिया था।