Sports

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व खिलाड़ी फारूख इंजीनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आसान निशाना बनती हैं। इंजीनियर ने हाल में पांच सदस्यीय चयन पैनल का उपहास करते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान चाय परोसते हुए देखा था। कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था।

Virat Kohli furious over Farooq Engineer's Anushka's tea claim, said bitterly

कोहली ने इंडिया टुडे से कहा- वह श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिए आई थी और फैमिली बाक्स व चयनकर्ता बाक्स अलग था और उस समय बाक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था। वह दो दोस्तों के साथ आईं। जैसा कि मैंने कहा कि वह मशहूर है और जब लोग उसका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है। उन्होंने कहा कि जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो।

Virat Kohli furious over Farooq Engineer's Anushka's tea claim, said bitterly

बता दें कि फारुख इंजीनियर के दावे के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया था। कइयों ने फारुख के बर्ताव को निंदनीय माना था। वहीं, फारुख ने बाद में बयान जारी कर कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उनका मकसद सिर्फ चयनकर्ताओं के बारे में बात करना था। फारुख ने अपने ट्विट में अनुष्का से माफी भी मांगी थी।