Sports

स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई पुलिस के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपए का योगदान किया है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिंह ने सोशल मीडिया पर दोनों का आभार जताया।

 

उन्होंने ट्वीट किया कि मुंबई पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपए का योगदान देने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को धन्यवाद। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में इन लोगों की मदद करेगा।