Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चित खिलाड़ी हैं। हाल ही में उनके नाम एक ओर रिकॉर्ड जुड़ गया है। दुनिया के टॉप 25 इंस्टाग्राम प्रभावशाली व्यक्तियों में विराट कोहली सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले भारतीय हैं।    

PunjabKesari

दर्शकों की गुणवत्ता के आधार पर 1,000 इंस्टाग्राम खातों का विश्लेषण करने के बाद उनकी रैंकिंग पर मंथन किया गया। मशहूर हस्तियों को शामिल करना, लोगों को प्रेरित करना और सामाजिक जागरूकता पैदा करना भी ध्यान में रखा गया था। इस सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष स्थान पर हैं तो कोहली 11 वें स्थान पर हैं।

PunjabKesari

बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस सूची में हैं और वह 24वें स्थान पर हैं। रैंकिंग को वैश्विक डेटा संग्रह और विश्लेषण एक कंपनी द्वारा किया गया। इंस्टाग्राम के प्रभावशाली व्यक्तियों में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। वह इस सूची में 17 वें स्थान पर हैं। 

PunjabKesari

गौर हो कि विराट और अनुष्का की शादी को तीन साल हो चुके हैं। यह दोनों साल 11 दिसंबर 2017 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी की सालगिरह पर दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की थी। अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं और इसके लिए विराट ने बीसीसीआई से छुट्टी भी ले ली है।