Sports

नई दिल्लीः आज के मॉडर्न जमाने में क्रिकेट से लेकर सिनेमा तक सभी लोग बदलते नजर आते हैं ।  कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो शादी किए बिना ही पिता बन चुकें हैं। इसी लिस्ट में एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमे से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने पिता बनने के बाद शादी भी कर ली। आइए जानें इन खिलाड़ियों के बारे में-

विनोद कांबली
विनोद कांबली भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शादी करने से पहले ही पिता बन चुके हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नोएला लैविस था, जिन्हें वह तलाक दे चुके हैं। इसके बाद उनका अफेयर फैशन मॉडल आंद्रया हैविट से शुरू हुआ। इसी दौरान आंद्रेया ने एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि इसके तुरंत बाद कांबली ने आंद्रेया से शादी भी कर ली थी। उनके इस बेटे का नाम जीजस क्रिस्टियानो है।
PunjabKesari
क्रिस गेल 
विंडीज टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल की तूफानी पारियों से हर कोई वाकिफ हैं। वह क्रिकेट के साथ-साथ मस्तमाैला जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। गेल की पत्नी नताशा ने शादी करने से पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम गेल ने बलश रक्खा है।
PunjabKesari
जो रूट 
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज और उपकप्तान जो रूट हाल ही में पिता बनने का सुख उठाया है. हालाकि बता दें कि जो ने अभी शादी नहीं की है लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड केरी कोटरेल ने एक बच्चे को जन्म दिया है. इन दिनों दोनों अपने इस बाचे को साथ खुशी- खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
PunjabKesari
डेविड वार्नर 
आॅस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर अप्रैल 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड कैंडिस वार्नर के साथ शादी की थी। लेकिन वह शादी से पहले ही एक बेटी के पिता बन गए। कैंडिस ने सितंबर 2014 में एक बच्चे को जन्म दिया था।
 PunjabKesari