Sports

नई दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों अपनी फैमिली अैर दोस्तों के साथ मालदीव की सैर पर निकले हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर धोनी की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह अपने क्रिकेटर दोस्तों आरपी सिंह (RP Singh) और पीयुष चावला (Piyush Chawla) के साथ गोलगप्पे खाते हुए दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

महेंद्र सिंह धोनी पानी पूरी खाते हुए 

बता दें कि धोनी बीते दिनों पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और दोस्तों के साथ जंगल सफारी के लिए निकले थे। साक्षी ने इस टूर की कई फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर शेयर की थी। इससे पहले वह मंसूरी और दुबई के टूर पर भी थे। 

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करेगा भविष्य डिसाइड

धोनी की टीम इंडिया में वापसी पर मुख्य कोच रवि शास्त्री का बीते दिनों एक बयान खूब चर्चा में आया था। शास्त्री ने कहा था कि उनकी धोनी के साथ बात हुई है। वह काफी पहले अपना टेस्ट करियर खत्म कर चुके हैं अब शायद वह वनडे क्रिकेट को भी अलविदा बोल सकते हैं। शास्त्री ने इस दौरान धोनी की टीम वापसी के लिए आईपीएल में उनकी परफार्मेंस को सही रास्ता माना।