Sports

जालन्धर : आईपीएल के सिक्सर किंग जिन्हें एक समय आईपीएल-11 में प्लेयरों की ऑक्शन में अनसोल्ड करार दिया जाने वाला था, को दूसरे दिन के अंतिम सेशन में नाटकीय घटनाक्रम के बाद पंजाब ने खरीद लिया था। अब पंजाब टीम जॉइंन करते ही उन्होंने पंजाबी स्टाइल भी अपना लिया है। अपने बेस प्राइस दो करोड़ रुपये पर बिके गेल ने अपनी इंस्टाग्राम पर आंद्रे रसेल के साथ प्रैक्टिस सेशन की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें दोनों बातचीत के दौरान कहते हैं कि वह आईपीएल में इस बार नया क्या करने जा रहे हैं। रसेल भी हंसी-मजाक में पूरा साथ देते नजर आते हैं। देखें- बातचीत के कुछ अंश और वीडियो


गेल : आज हम पंजाब के लिए खेलने से पहले कैंप में हैं।
रसेल : जब मैं छक्का मारंगा एक नई चीज करूंगा
गेल : क्या
(रसेल भंगड़ा डालने लगते हैं) 
गेल बोले- मेरा डांस भी देखने को मिलेगा... 
रसेल : कैसे
गेल : जब मैं छक्का मारूंगा तो कहूंगा बुरर्रह (जांघ पर हाथ मारते हुए)

इसके बाद गेल नेट में बैटिंग कर रहे रसेल को बॉलिंग के लिए तैयार होते हैं। पहली ही गेंद पर रसेल आगे बढ़कर जोरदार सीधा शॉट लगाते हैं। लेकिन सामने खड़े गेल बॉल को लपक लेेत हैं। रसेल को आऊट करते ही गेल इतना खुश होते हैं कि पिच पर तेजी से उछलते हैं। और जांघ पर हाथ मारकर बोलते हैं- बुरर्रह।

देखें वीडियो-