Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें अपने स्टार खिलाडिय़ों पर रहेगी कि वह इस स्पैशल डै पर अपनी जीवनसाथी के लिए क्या नया करेंगे। टीम इंडिया की बात करें तो इस बार रोहित शर्मा का वैलेंटाइन बेहद खास रहेगा। वह बीती दिसंबर में ही बेटी के पिता बने हैं। कोहली-अनुष्का भी जोड़ी पर भी नजरें रहेंगी। इसके अलावा धोनी, धवन, सचिन इस खास दिन पर क्या करते हैं, पर भी फैंस आंख लगाकर बैठे रहेंगे। बता दें कि भारत के स्टार क्रिकेटर जितने हरफनमौला मैदान में होते हैं उतने ही हरफनमौला वह निजी जिंदगी में है। भारत के कई क्रिकेटरों की प्रेम कहानियां बेहद रोचक हैै। आइए आज जानते हैं- भारत के स्टार क्रिकेटरों की प्रेम कहानियां जिसे जानकर हर कोई रोमांटिक फील कर सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत
Valentine day : Know indian famous cricketer love stories
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत ने 2010 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी जीवा भी है जिसका जन्म 2016 में हुआ था। धोनी और साक्षी पहली बार कब मिले इसको लेकर कई कहानियां प्रचलित है। धोनी पर बनी बॉलीवुड फिल्म महेंद्र सिंह धोनी अनटोल्ड स्टोरी में इसे नए एंगल से दिखाया गया है जबकि इसकी हकीकत बिल्कुल ऊलट है। 

पहले देखें फिल्म में क्या दिखाया गया था...
Valentine day : Know indian famous cricketer love stories
धोनी होटल में आते हैं और रिसेप्शन पर बैठी इंटर्न (साक्षी) से अपने रूम की चाबी मांगते हैं। साक्षी रजिस्टर खोलकर उनसे उनका नाम पूछती है। मौका संभाले धोनी कहते हैं- मेरा नाम महेंद्र सिंह धोनी है। इसके बाद साक्षी उनसे आईडी प्रूव मांगती है। धोनी जब मना करते हैं कि उनके पास कोई आईडी प्रूफ नहीं है तो साक्षी उन्हें होटल के रूल-रैगुलेशन की बात बोलकर टालती नजर आती है। तभी धोनी उसे कहते हैं कि उनकी आईडी कमरे में है। वह आए और कमरा खोले। वह उसे आईडी दिखा देंगे। साक्षी उनके साथ चली जाती है। कमरे से जब धोनी अपनी आईडी दिखाते हैं तो साक्षी उन्हें थैंक्यू बोलकर निकल जाती है। साक्षी कमरे से बाहर आती है तभी स्टाफ उन्हें बताता  है कि जिसकी आईडी उन्होंने चेक की है वह भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी है। साक्षी फिर फूल लेकर धोनी को सॉरी बोलने जाती है। धोनी साक्षी की ईमानदारी से बेहद खुश होते हैं और उनका ऑटोग्राफ लेते हैं।

असल में हुआ था यह-
Valentine day : Know indian famous cricketer love stories
धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से जानते थे। दरअसल उन दोनों के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे। इस कारण वह एक दूसरे के घर आते जाते रहते थे। दोनों रांची के एक ही स्कूल से पढ़े। साक्षी जब बढ़ी हुई तो उसका परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया। कई साल बाद वह कोलकाता में मिले जहां 2007 में भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ वनडे मैच में भिडऩे जा रही थी। दरअसल साक्षी ताज बंगाल में बतौर इंटर्न काम करती थी। उनके मैनेजर युधाजीत दत्ता ने उन्हें धोनी से मिलवाया था। यह दिन धोनी की होटल इंटरनशिप का आखिरी दिन साबित हुआ। धोनी ने मैनेजर दत्ता से साक्षी का नंबर लेकर उन्हें मैसेज भेजे। इस तरह दोनों एक बार फिर से करीब आ गए।

एयरपोर्ट पर पहली बार अंजलि से मिले थे सचिन
Valentine day : Know indian famous cricketer love stories
सचिन का क्रिकेट जगत में नया-नया नाम ही चमका था जब वह एक दिन एयरपोर्ट पर अंजलि से मिले। दरअसल अंजलि एयरपोर्ट पर अपने रिश्तेदार को लेने आई थी। इसके बाद एक शादी समारोह में दोनों फिर से मिले। सचिन अंजलि को चाहने लगे थे। ऐसे में उनका रिश्ता आगे बढऩे में देरी नहीं लगी। बता दें कि अंजलि सचिन से पांच साल बढ़ी है। उनके 2 बच्चे हैं- सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर।

फेसबुक पर आयशा को पहली बार देखा था धवन ने
Valentine day : Know indian famous cricketer love stories
भारतीय टीम के सलाम बल्लेबाज शिखर धवन ने आयशा को पहली बार फेसबुक पर देखा था। उक्त बात का खुलासा हरभजन सिंह ने किया था। मैच हरभजन और धवन ने एक दिन फेसबुक पर सर्च करते हुए आयशा का फोटो देखा था। धवन को आयशा की फोटोज बेहद पसंद आई थी। उन्होंने आयशा को संपर्क किया। जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी आगे बढऩे में देर नहीं लगी। ऑस्ट्रेलिया की आयशा तलाकशुदा थी। उनके पहली शादी से दो बच्चे थे। धवन से शादी के बाद उनके घर बेटे जोरावर ने जन्म लिया।

रोहित के लिए पीआर का काम करती थी रितिका
Valentine day : Know indian famous cricketer love stories
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की प्रेम कहानी भी बढ़ी रोचक है। रितिका रोहित के लिए पीआर का काम करती थी। रोहित दिल ही दिल रितिका को चाहते थे। इसी दौरान वह आईपीएल सीजन में एक दिन रितिका को लेकर मुंबई स्थिति अपनी उसी क्रिकेट अकादमी में गए जहां से उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी। अकादमी में रोहित ने रितिका को प्रपोज किया। रितिका भी मना नहीं कर पाई। रितिका ने पिछले साल दिसंबर में ही बेटी को जन्म दिया है।

एडशूट पर शुरू हुई थी कोहली-अनुष्का की लव स्टोरी
Valentine day : Know indian famous cricketer love stories
कोहली और अनुष्का की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान हुई थी। उन दिनों कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे थे जबकि अनुष्का भी हिट फिल्में दे रही थी। एड शूट के बाद दोनों कई जगह साथ देखे गए। आखिर 2014 में उनका रिलेशन तब चर्चा में आया जब कोहली साऊथ अफ्रीका टूर खत्म कर सीधा अनुष्का से मिलने पहुंचे। नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद कोहली द्वारा अनुष्का को दिया गया फ्लाइंग किस सारी कहानी साफ कर गया।