Sports

जालन्धर (जसमीत) : जब से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा की शादी हुई है, तब से वेलेंटाइन डे पर हर क्रिकेटर के लिए खास हो गया है। इस खास दिन पर पिछले साल भारत के टॉप क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रैंड और पत्नियों के सामने अपने प्यार का इजहार करते नजर आए थे। वेलेंटाइन डे पर आइए आपको बताते हैं भारत के टॉप क्रिकेटरों की लव स्टोरी जोकि किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

View this post on Instagram

On point for 2020 ❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

 

विराट और अनुष्का पहली बार एक शैम्पू एड पर मिले थे। विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अनुष्का से मिलने से पहले वह थोड़ा सहमे हुए थे। इसलिए उन्होंने सोचा कि वह जब सामने आएगी तो कूल एटीट्यूट रखेंगे। शूट शुरू हुआ तो कोहली ने माहौल कूल रखने के लिए अनुष्का के कद पर कमेंट कर दिया। अनुष्का कद में कोहली से लंबी थी। लेकिन उन्होंने इस कमैंट पर प्रतिक्रिया नहीं दी। बातचीत करने पर जब अनुष्का ने कहा कि प्रोफेशनल होते हुए आप इन सब बातों पर ध्यान नहीं दे सकते। अनुष्का की यही बात विराट को जंच गई। इसके बाद वह लगातार अनुष्का के साथ टच में रहे। आखिरकार दोनों ने 2017 में शादी कर ली।

शिखर धवन और आएशा मुखर्जी

 

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई नागरिक आएशा मुखर्जी के साथ शादी की। आएशा से पहली मुलाकात बाबत धवन ने ही एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने पहली बार आएशा को फेसबुक पर देखा था। धवन ने कहा कि वह अपने कमरे थे। हरभजन भी उनके साथ थे। इसी दौरान एफबी पर सर्च करते हुए आएशा की तस्वीर सामने आई। मुझे आएशा की पर्सनेलिटी अच्छी लगी। मैंने मैसेज किया तो उन्होंने रिप्लाई कर दिया। इसके बाद हम मिले। और थोड़े ही दिनों में हमें पता चल गया कि हमारा रिश्ता काफी लंबा जाने वाला है। आएशा तलाकशुदा थी। उसके दो बच्चे पहले से थे। लेकिन इसके बावजूद धवन ने आएशा के साथ रिश्ता बरकरार रखा।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह

 

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी मैनेजर रितिका सजदेह को दिल दे बैठे थे। दरअसल, रोहित युवराज के माध्यम से रितिका के साथ मिले थे। रितिका लंबे समय तक रोहित के साथ बतौर मैनेजर जुड़ी रही। इस दौरान रोहित को लगा कि रितिका की वह लड़की है जिसके साथ वह सारा जीवन गुजार सकते हैं। इसके लिए रोहित आईपीएल के दौरान समय निकालकर रितिका को उसी ग्राऊंड में ले गए जहां वह बचपन में प्रेक्टिस करते थे। यहां पर उन्होंने रितिका को प्रपोज किया। रितिका ने भी हां कर दी। अब रितिका अक्सर रोहित के शानदार प्रदर्शन का गवाह बनने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती है।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी

 

धोनी और साक्षी के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे। ऐसे में दोनों की अच्छी जान-पहचान थी। लेकिन एक दिन जब साक्षी के पिता का कही ओर ट्रांसफर हो गया तो वह लंबे समय से एक-दूसरे से नहीं मिले। इसी बीच धोनी ने बतौर क्रिकेटर आसमान की बुलंदियों को छूना शुरू कर दिया। 2007 में जब वह एक मैच के सिलसिले में ताज में रुके थे तो वहां साक्षी भी बतौर एचआर इंटरशिप कर रही थी। साक्षी अपने मैनेजर के साथ धोनी को मिली। दोनों एक-दूसरे को देखकर काफी खुश हुए। नंबर लिए गए। इसके बाद धोनी और साक्षी रिलेशनशिप में आ गए। जल्द ही उनकी शादी भी हो गई।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टोनकोविक

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

 

हार्दिक ने साल के पहले ही दिन सर्बियाई मॉडल नताशा स्टोनकोविक के साथ सगाई की थी। बताया जाता है कि हार्दिक पहले बार नताशा से एक पार्टी में मिले थे। नताशा को हार्दिक का बेबाक स्वभाव पसंद आया था। दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग करते रहे लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगने दी। आखिर जब हार्दिक ने एक फैमिली फंक्शन में अपनी भाभी पंखुड़ी (क्रुणाल पांड्या की पत्नी) से नताशा की मुलाकात कराई तो सारा मामला बाहर आ गया। हालांकि नए साल से पहले किसी को खबर नहीं थी कि यह दोनों सगाई कर लेंगे।