Sports

जालन्धर : वर्ल्ड कप मैचों में पापुआ न्यू गिनी की टीम का प्रदर्शन शुरू से ही निराशाजनक रहा है। न्यूजीलैंड में हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान भी पापुआ न्यू गिनी टीम को लचर प्रदर्शन जारी रहा। पुल बी के मैच के दौरान इंडिया के खिलाफ खेलते हुए पापुआ न्यू गिनी की टीम महज 21.5 ओवरों में ही 64 रन पर आऊट हो गई। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में 8वां सबसे कम ओवरों में आऊट होने का मौका था। पहले नंबर पर बांगलादेश-19 टीम है जोकि 2008 वर्ल्ड कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका-19 के खिलाफ खेलते हुए महज 11.4 ओवर में ही सिमट गई थी। बांगलादेश ने तब 41रन बनाए थे। वहीं, वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड-19 के नाम पर है। 2004 वल्र्ड कप के दौरान स्कॉटलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया-19 के बॉलरों के आगे 22.3 ओवरों में महज 22 रन पर ही सिमट गई थी। स्कॉटलैंड टीम के सात खिलाड़ी तब 0 पर आऊट हुए थे।

इंडिया-19 टीम भी 2 बार हो चुकी 100 से नीचे आऊट
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में इंडिया-19की टीम भी दो बार 100से कम स्कोर पर आऊट हुई थी। भारत का वर्ल्ड कप में न्यूनतम स्कोर 71 है जोकि उसने 2006 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के मैदान में महज 18.5 ओवरों में बनाया था। इससे पहले इंडिया-19 टीम 2002 वर्ल्ड कप दौरान बांगलादेश-19 के खिलाफ खेलते हुए 32.4 ओवर में महज 77रन पर आऊट हो गई थी।

वर्ल्ड कप में 7वीं बार 100 से कम स्कोर पर ऑल आऊट हुई पापुआ न्यू गिनी
स्कोर    ओवर    रन रेट   विरुद्ध       डेट
53    17.5    2.97    पाकिस्तान-19        20 जनवरी 2002
56    28.2    1.97    इंडिया-19        19फरवरी 2014
59    26.0  2.26   वैस्टइंडीज-19       14 जनवरी 1998
60    17.5    3.36   पाकिस्तान-19       15 फरवरी 2004
64    21.5    2.93   इंडिया-19       16 जनवरी 2018
75    22.5    3.28   बांगलादेश-19      27 जनवरी 2002
83    35.0    2.37   ऑस्ट्रेलिया-19        24 फरवरी 2004

5 बार भारतीय टीम ने विरोधी टीम को 100 कम स्कोर पर किया आऊट
टीम    स्कोर    ओवर    रन रेट    तारीख
पापुआ    56    28.2    1.97    19 फरवरी 2017
नीदरलैंड    58    29.2    1.97    14 जनवरी 2000
इंगलैंड    58   20.1    2.87    15 फरवरी 2006
पापुआ     64    21.5    2.75    16 जनवरी 2018
कीनिया    78   28.2    2.75    15 जनवरी 1998