Sports

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शानदार शुरूआत दिलाई। उमेश ने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल को अपनी ही गेंद पर लपककर कोलकाता को झटका दिया। उमेश ने यह गेंद पडिक्कल के बैट के नीचे की ओर थी। पडिक्कल डिफेंस करने की जगह गेंद पर बल्ला अड़ा बैठे। गेंद तेजी से उमेश की तरफ गई। उमेश ने पहले इसे रोका फिर कैच पूरा किया। उमेश की इस सीजन में 15 विकेट हो गई हैं। वह पर्पल कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। देखें वीडियो-


उमेश यादव का इस सीजन में प्रदर्शन
2/20 बनाम चेन्नई
2/16 बनाम बेंगलुरु
4/23 बनाम पंजाब
1/25 बनाम मुंबई
1/48 बनाम दिल्ली
0/31 बनाम हैदराबाद
0/44 बनाम राजस्थान
1/31 बनाम गुजरात
3/24 बनाम दिल्ली

पहले 6 ओवरों में सर्वाधिक आईपीएल विकेट
54 - भुवनेश्वर कुमार
54 - संदीप शर्मा
53 - उमेश यादव
52 - जहीर खान
45 - रवि अश्विन
45 - ईशांत शर्मा

Umesh Yadav, Devdutt Padikkal, Juggling catch, IPL 2022, IPL news in hindi, Kolkata vs Rajasthan,  उमेश यादव, देवदत्त पडिक्कल, करतब दिखाने वाला कैच, आईपीएल 2022, आईपीएल की खबरें हिंदी में, कोलकाता बनाम राजस्थान


मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए- सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर की जगह अनुकुल रॉय आए। इसी के साथ शिवम मावी को भी मौका मिला। लंबे समय बाद करुण नायर भी प्लेइंग इलेवन में नजर आए। इससे पहले वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 से हटाया गया था। अब खराब प्रदर्शन के कारण वेंकटेश अय्यर को भी बाहर कर दिया गया है। वेंकटेशन ने इस सीजन के नौ मुकबलों में सिर्फ 132 रन ही बनाए हैं। वर्ती चक्रवर्ती ने आठ मैचों में सिर्फ चार ही विकेट लिए थे। दोनों खिलाडिय़ों ने केकेआर ने 8-8 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

 

यह भी पढ़ें:- Natasa Stankovic की 20 Hot Bikini फोटोज- टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पांड्या से की शादी