Sports

पौचेफस्ट्रूम : 4 बार का चैम्पियन भारत पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंचे बंगलादेश के खिलाफ रविवार को होने वाले अंडर-19 विश्वकप टूर्नामैंट के खिताबी मुकाबले में 5वीं बार ताज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। भारतीय टीम कप्तान प्रियम गर्ग के नेतृत्व में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत जहां 5वीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा जबकि पहली बार फाइनल में पहुंचे बंगलादेश की उलटफेर कर खिताब जीतने पर नजर होगी।  

ऐसी रहेगी पिच

सेनवेस पार्क, पौचेफस्ट्रूम की पिच बल्लेबाजी के लिए खासी अनुकूल रहती है। इस मैदान पर 2 टैस्ट और  3 ट्वैंटी-20 मैचों का आयोजन हो चुका है। यहां 3 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है। टैस्ट मैच में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 355 है तो ट्वैंटी-20 में 173 रन।

ऐसा रहेगा मौसम

IND vs NZ 1st T 20 : Know pitch report, weather update, probable playing-11
मैच सुबह है लेकिन सेनवेस पार्क का मौसम अनुकूल नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान नमी 65 प्रतिशत रहेगी। तापमान 27 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

22 वनडे खेल चुके हैं विश्व कप में भारत और बंगलादेश एक-दूसरे के खिलाफ
18 वनडे भारत ने जीते हैं
03 मैच में बंगलादेश जीता
1 मैच रहा है बेनतीजा

दोनों टीमों के बीच आखिरी 5 मुकाबले

U 19 CWC IND vs BAN Final LIVE
                         रिजल्ट                    महीना/साल     टूर्नामैंट
बंगलादेश 101     हारा     भारत 106     9/2019          यूथ एशिया कप
बंगलादेश 261     हारा     भारत 264     8/2019          ट्राई नेशन, इंगलैंड
बंगलादेश 19/2   नो रिजल्ट    भारत 244     8/2019    ट्राई नेशन, इंगलैंड
बंगलादेश 219/8    हारा    भारत 221     7/2019          ट्राई नेशन, इंगलैंड
बंगलादेश ---    नो रिजल्ट     भारत ---     7/2019       ट्राई नेशन, इंगलैंड

बंगलादेश का सफर

U 19 CWC IND vs BAN Final LIVE
पहला मैच (जीते)
जिम्बाब्वे 137/6
बंगलादेश 132/1 (डीएलएस)
दूसरा मैच (जीते)
स्कॉटलैंड 89/10
बंगलादेश 91/3
तीसरा मैच (नो रिजल्ट)
बंगलादेश 106/9
पाकिस्तान -
बंगलादेश ‘सी’ गु्रप में 2 जीत के साथ शीर्ष पर रहा
क्वार्टरफाइनल : बंगलादेश 261/5 द.अफ्रीका 157/10
सैमीफाइनल : न्यूजीलैंड 211/10,बंगलादेश 215/4

भारत का सफर

U 19 CWC IND vs BAN Final LIVE
पहला मैच (जीते)
भारत 297/4
श्रीलंका 207/10
दूसरा मैच (जीते)
जापान 41/10
भारत 42/0
तीसरा मैच (जीते)
न्यूजीलैंड 147/1
भारत 115/0 (ष्ठरुस्)
 टीम इंडिया ‘ए’ गु्रप में तीनों मैच जीत कर शीर्ष पर रही
क्वार्टरफाइनल : भारत 233/9 ऑस्ट्रेलिया 159/10
सैमीफाइनल : पाक 172/10, भारत 176/0 

फैक्ट्स- 

U 19 CWC IND vs BAN Final LIVE
515 रन सर्वाधिक भारत के लिए इस टूर्नामैंट में बनाए हैं शिखर धवन ने 2004 में
26 सर्वाधिक विकेट लिए हैं अभिषेक शर्मा ने 2002 से 2004 के टूर्नामैंट्स में
13 बार भारतीय टीम ले चुकी है विश्व कप में हिस्सा
2000, 2008, 2012 और 2018 में रही चैम्पियन
77 मैच, 58 जीते, 58 जीते, 1 बेनतीजा, 76.31 जीत प्रतिशत

U 19 CWC IND vs BAN Final LIVE

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत अंडर-19 : प्रियम गर्ग (कप्तान), आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, शुभांग हेगड़े, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कार्तिक त्यागी, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, रवि बिश्नोई, शाश्वत रावत, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, सिद्धेश वीर।

बंगलादेश अंडर-19 : परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन, महमूदुल हसन जॉय, तौहीद ह्रदय, शहादत हुसैन, शमीम हुसैन, अकबर अली (कप्तान और विकेटकीपर), रकीबुल हसन, शोरफुल इस्लाम, तनजीम हसन, सकीब, हसन मुराद

भारत को बल्लेबाजों और गेंदबाजों से उम्मीद
भारत को एक बार फिर अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों से उम्मीद रहेगी जिन्होंने टूर्नामैंट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। 18 वर्ष के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का टूर्नामैंट में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सैमीफाइनल में नाबाद 105 रन की मैच विजयी पारी खेली थी। यशस्वी ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 62 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 57, जापान के खिलाफ नाबाद 29 और श्रीलंका के खिलाफ 59 रन बनाए थे।