Sports

स्पोर्ट्स डेस्कः यूगव डॉट यूके के सर्वे में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली और मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं SummerSlam में जाॅन सीना का फिर से WWE के खतरनाक रैसलर से मैच होने की संभावना बनी है। पंजाब केसरी स्पोर्ट्स डेस्क आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको खेल जगत से जुड़ीं अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू करवाने जा रहे हैं। पढ़िए एक क्लिक में-

भारत में धोनी से ज्यादा मशहूर नहीं हैं तेंदुलकर और कोहली, जानें वजह
भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुए वनडे सीरीज के दौरान धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचकों का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद भी भारत में उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। दरअसल, यूगव डॉट यूके के सर्वे में धोनी ने भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। 

SummerSlam में जाॅन सीना और डैडमैन का हो सकता है रीमैच
WWE का सबसे खास इवेंट समरस्लैम 19 अगस्त (भारत में 20 अगस्त) को शुरू होने जा रहा है। इस इवेंट को बेहतरीन बनाने के लिए कंपनी जाॅन सीना और अंडरटेकर का मैच पीपीवी में बुक कर सकती है। आपको बता दें कि सीना ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली थी जिसमें एक हाथ कब्र में से बाहर निकल रहा था। इसके बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि इन दोनों दिग्गजों का मैच होने वाला है।
Sports

B,day Special: जब बिना टीम में खेेले जोंटी रोड्स बने 'मैन ऑफ द मैच', जानें उनसे जुड़ी खास बातें
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज जोंटी रोड्स आज यानी 27 जुलाई को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका टीम में चयन बैटिंग से ज्यादा फील्डिंग की वजह से होता था। रोड्स ने क्रिकेट जगत में उस समय सुर्खियां बटोरीं थी जब उन्होंने बिना टीम में शामिल हुए 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड हासिल किया था। आइए जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

किसी माॅडल से कम नहीं ये महिला टेनिस खिलाड़ी, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने
कनाडा की मशहूर टेनिस खिलाड़ी यूजीन बुचार्ड किसी माॅडल से कम नहीं हैं। 24 वर्षीय बुचार्ड अपने खेल के साथ-साथ हाॅट अंदाज से भी काॅफी चर्चा में रहती हैं। उन्हें समुद्र किनारे कई बार फोटोशूट करवाते भी देखा गया। बुचार्ड सोशल मीडिया में कई बार अपनी आग लगाती तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
PunjabKesari

इधर... सचिन का बेटा हो रहा फेल, उधर... द्रविड़ के बेटे ने दी ऑलराऊंड परफार्मेंस
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों श्रीलंका में यूथ टैस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिए पहुंचे हुए हैं। पहले दोनों टैस्ट में उनका प्रदर्शन औसत रहा था। सोशल मीडिया पर इस कारण फैंस ने स्टार बल्लेबाज के इस पुत्र की खूब खिंचाई भी की थी। इसी बीच एक और स्टार क्रिकेटर का बेटा अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत इन्हीं फैंस की तारीफें बटोर रहा है।  

ग्रेट खली ने शेयर की अपने रेसलिंग करियर की पहली वीडियो
भारत के पहले WWE रेसलर ग ग्रेट खली दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने रिंग में जाॅन सीना, द अंडरटेकर आैर बटिस्टा जैसे दिग्गज रैसलरों को धूल चटाई है। खली ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपने रेसलिंग इतिहास की पहली वीडियो शेयर की।

तीरंदाजी रैंकिंगः भारतीय महिला कंपाउंड टीम पहली बार नंबर-1 पर पहुंची
तीरंदाजी रैंकिंग में भारतीय महिला कंपाउंड टीम पहली बार पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। अंताल्या और बर्लिन विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के 342.6 अंक हैं,  जो दूसरे स्थान पर काबिज चीनी ताइपे से छह अंक अधिक है।
Sports

रेप के आरोपों के बाद श्रीलंका बोर्ड ने गुणतिलका पर लगाया बैन
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका पर खिलाडिय़ों के लिए आचार संहिता का उल्लंघन करने पर छह मैच का प्रतिबंध लगाया। पुलिस गुणतिलका के होटल के कमरे में नार्वे की महिला के साथ कथित बलात्कार के आरोपों की जांच कर रही है। सत्ताईस वर्षीय गुणतिलका से पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ की थी। उनके दोस्त संदीप जूड सेलिहा पर टीम होटल के कमरे में नार्वे की दो महिलाओं में से एक के साथ बलात्कार करने का आरोप है।

जिस पर बनी थी ‘सूरमा’ फिल्म, उसी संदीप ने की मृत्यु पश्चात अंगदान की घोषणा
भारतीय हॉकी के दिग्गज प्लेयर संदीप सिंह ने मृत्यु पश्चात अपने अंग दान करने की घोषणा की है। संदीप सिंह वहीं हॉकी प्लेयर हैं जिस पर बीते दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘सूरमा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनका किरदार प्रसिद्ध पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने निभाया था। संदीप जिन्हें लोग फ्लिकर सिंह भी कहते हैं, ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर वीडियो अपलोड कर इसकी घोषणा की है।
Sports

टेस्ट सीरीज में कोहली के पास 'विराट' उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका
इंग्लैंड के खिलाफ एक अगस्त से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। अगर कोहली इस सीरीज में अपना शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वह आॅस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।