Sports

टोक्यो : टोक्यो में ओलंपिक खेलों के रविवार (25 जुलाई) को भारतीय (खिलाड़ियों और टीम) कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। (भारतीय समयानुसार)

बैडमिंटन
सुबह 7:10 बजे
महिला एकल ग्रुप मैच में पीवी सिंधु बनाम केसेनिया पोलिकारपोवा (इजराइल)

मुक्केबाजी
दोपहर 01:30 बजे : 51 किग्रा के शुरूआती राउंड 32 मुकाबले में एम सी मैरीकॉम बनाम हर्नांडिज गार्सिया (डोमिनिका गणराज्य)
दोपहर 03:06 बजे : 63 किग्रा के शुरूआती राउंड 32 मुकाबले में मनीष कौशिक बनाम ल्यूक मैकोरमैक (ब्रिटेन)

हॉकी
दोपहर 03:00 बजे
पुरुषों के पूल ए मैच में भारत बनाम आस्ट्रेलिया

सेलिंग
सुबह 08:35 बजे : महिला वन पर्सन डिंघी - लेजर रेडियल (पहली रेस, दूसरी रेस) नेत्रा कुमानन
सुबह 11:05 बजे : पुरूषों की वन पर्सन डिंघी - लेजर (पहली रेस, दूसरी रेस)

भारत के विष्णु सरवनन नौकायन
सुबह 6 बजकर 40 मिनट : लाइटवेट पुरूष डबल स्कल्स रेपेशाज (भारत)

निशानेबाजी
सुबह 05:30 बजे : महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में यशस्विनी सिंह देसवाल और मनु भाकर
सुबह 06:30 बजे: स्कीट पुरूष क्वालीफिकेशन - पहला दिन (मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा)
सुबह 09:30 बजे: पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार।

टेबल टेनिस
सुबह 10:30 बजे : पुरूष एकल दूसरा दौर : जी साथियान बनाम लाम सियु हांग (हांगकांग)
दोपहर 12:00 बजे: महिला एकल दूसरा दौर : मनिका बत्रा बनाम मारग्रेटा पेसोत्सका (यूक्रेन)

टेनिस
सुबह 7:30 बजे से शुरू
महिला युगल के पहले दौर के मैच में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना बनाम लिडमयला और नादिया किचनोक (यूक्रेन)

तैराकी
दोपहर 3 बजकर 32 मिनट : महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक : पहली हीट - माना पटेल
दोपहर 4 बजकर 26 मिनट : पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक : तीसरी हीट - श्रीहरि नटराज।