Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक खेलों का आज 16वां दिन है। गोल्फ में अदिति अशोक शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह इतिहास रचने से चूक गई और चौथे स्थान पर रहीं। वहीं रेसलर बजरंग पुनिया कांस्य पदक जीत गए हैं। इसी के साथ ही भाला फेंक में नीरज चोपड़ा इतिहास रचते हुए भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड दिलाया। 

भाला फेंक 

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत के साथ पहले प्रयास में ही अपने 87.03 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड का दावा पेश कर दिया जबकि दूसरे में 87.58 मीटर थ्रो किया और गोल्ड पर कब्जा कर दिया। इसी के साथ ही नीजर ओलंपिक खेलों में एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। फाइनल में 12 एथलीट हिस्सा ले रहे थे और प्रत्येक एथलीट को 6 प्रयास दिए गए थे। 

पहला प्रयास : 87.03 मीटर
दूसरा प्रयास : 87.58 मीटर
तीसरा प्रयास : 76.79 मीटर
चौथा प्रयास : फाउल मीटर
पांचवां प्रयास : फाउल मीटर
छठा प्रयास : 84.24 मीटर

पूरी खबर पढ़ें : Link

कुश्ती : बजरंग पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज 

बजरंग पूनिया ने 65 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती में कजाखस्तान के डौलेट नियाज़बेकोव को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। बजरंग ने नियाज़बेकोव को 8-0 से हराया। इसी के साथ ही बजरंग ने भारत को टोक्यो ओलंपिक में छठा मेडल दिला दिया है। 

गोल्फ : मेडल से चूकीं अदिति अशोक 

भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक इतिहास रचने से चूकी गई हैं। वह खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रही। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गई। आखिरी दौर में उन्होंने पांचवें, छठे, आठवें, 13वें और 14वें होल पर बर्डी लगाया और नौवें तथा 11वें होल पर बोगी किए।

दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा ने दो अंडर 69 के साथ 17 अंडर कुल स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। अब जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लेडिया के बीच सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला होगा और जो जीतेगा वह सिल्वर और हारने वाले खिलाड़ी को ब्रॉन्ज से संतोष करना होगा। 

गोल्फ : अदिति चौथे स्थान पर 

17वें होल में न्यूजीलैंड की लिडिया ने बर्डी लगाकर फिर से अदिति को पछाड़ दिया। अदिति महज कुछ सेंटीमीटर से बर्डी से चूक गई और अब चौथे स्थान पर हैं। 

गोल्फ : बारिश रूकने के बाद गोल्फ का फाइनल राउंड शुरू

टोक्यो में बारिश थमने के बाद फाइनल राउंड शुरू हो गया है और भारतीय खिलाड़ी अदिति अशोक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 

गोल्फ : तूफान की चेतावनी के बाद खेल रूका 

टोक्यों में बारिश के कारण गोल्फ का चौथा और फाइनल राउंड रोक दिया गया है। अदिति फिलहाल मेडल की रेस में बनी हुई हैं। अदिति अभी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनका स्कोर 15 अंडर पार है। 

गोल्फ : न्यूजीलैंड की लिडिया संग अदिति तीसरे स्थान पर

अदिति ने 16वें होल पर पार बनाया और अब वह पार 15 अंडर के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। अभी उनके के दो होल और बाकी हैं। वहीं न्यूजीलैंड की लिडिया 16वें होल में बोगी कर गईं और दूसरे स्थान से खिसककर अदिति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

गोल्फ : चौथे नंबर पर खिसकीं अदिति

अदिति चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। पहले स्थान पर अमरीका की कोर्डा नेल्ली, दूसरे पर जापान की इनामी मोने और तीसरे पर न्यूजीलैंड की को लिडिया हैं।

गोल्फ : तीसरे स्थान पर हैं अदिति

अदिति ने 14वें होल पर बर्डी दर्ज की है। 14 होल के बाद अदिति तीसरे स्थान पर हैं। 

गोल्फ : चौथे राउंड में 4 होल और बाकी

चौथे राउंड में 14 होल पूरे हो चुके हैं जबकि 4 अभी बाकी हैं। अदिति फिलहाल मेडल की रेस में बनी हुई हैं। विश्व चैम्पियन Nelly Korda अब भी पहले स्थान पर हैं।

गोल्फ : मेडल की रेस में बनी हुई हैं अदिति

चौथे राउंड में अदिति ने 9 होल पूरे कर लिए हैं और मेडल की रेस में बनी हुई हैं। 

गोल्फ : अदिति तीसरे स्थान पर खिसकी

अदिति अशोक चौथे राउंड में एक स्थान नीचे स्थान खिसक कर तीसरे पर पहुंच गई हैं। वह डेनमार्क की Kristine Emily के साथ संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर हैं। 

गोल्फ : अदिति अशोक दूसरे स्थान पर कायम