Sports

जालन्धर : चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स इलैवन की टीमों के बीच मोहली क्रिकेट स्टेडियम में बीते दिन यादगार मैच हुआ। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने खूब चौके-छक्के मारे। वहीं, दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने जिस खूबसूरत तरीके से रन बनाए, उससे मैच का रोमांच और भी बढ़ गया। बता दें कि मैच में क्रिस गेल और एमएस धोनी के छक्कों के अलावा और भी कई बढ़ी घटनाएं हुई थीं। एक घटना तो धोनी की पत्नी साक्षी से भी जुड़ी थी। अगर आप इसे नोटिस नहीं कर पाए तो हम आपको बताते हैं।

धोनी के सामने क्रिकेट फैंस ने पत्नी साक्षी को कर दिया प्रपोज
PunjabKesari
मैच की यह सबसे रोचक घटना थी जब एक क्रिकेट फैंस हाथ में पोस्टर लिए खड़ा था- जिसमें लिखा था कि धोनी भाई मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं। दरअसल मुझे साक्षी धोनी से प्यार है। उक्त क्रिकेट फैंस की फोटो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हुई। बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जिवा अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने आती हैं। ऐसे में प्वैलियन में साक्षी का जोश दिखना आम बात है। टीवी स्क्रीन हो या कोई इंटरव्यू टॉक, धोनी के साथ साक्षी दिख ही जाती हैं।

धोनी और युवराज का याराना भा गया मन

किंग्स इलैवन ने जब पहले बैंटिंग कर चेन्नई को बड़ा लक्ष्य दे दिया तो जवाब में चेन्नई टीम को पार लगाने की जिम्मेदारी कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी पर आ गई। धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की। शुरुआती ओवरों में कुछ धीमा खेलते हुए धोनी ने अंत के ओवरों में पूरा जोर लगा दिया। इस दौरान 36 साल के धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण परेशान भी दिखे। हालत इस कद्र बिगड़ी कि उन्हें मैदान में ही मेडिसिन लेनी पड़ी। तब भी बात न बनी तो उन्हें स्ट्रैचिंग करवानी पड़ी। इसी दौरान धोनी के पुरानी साथी युवराज सिंह भी उनके पास खड़े दिखाई दिए। दरअसल धोनी जब लेट कर स्ट्रैचिंग करवा रहे थे तब युवराज उनके पास आए। उन्होंने धोनी के सिर पर हाथ रखा। मानो जैसे पूछ रहे हो- क्या तुम ठीक हो। सोशल साइट्स पर इसकी वीडियो अपलोड होते ही क्रिकेट फैंस ने युवराज की खूब तारीफ की। एक ने लिखा- धोनी और युवराजा का याराना एक बार फिर देखने को मिल रहा है। अच्छा लग रहा है।

जब अवॉर्ड लेने आ रहे क्रिस गेल का डांस निकल गया
PunjabKesari

मैच का यह सबसे मजेदार वाक्या था। पंजाब के भारी भरकम स्कोर से जब धोनी ब्रिगेड काबू न पा सकी तो अंत में पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेल ने 33 गेदों में सात चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए थे। ऐसे में वह जब मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के लिए आ रहे थे तभी वह डांस करते हुए स्टेज तक पहुंचे। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड होने के कारण क्रिकेट फैंस ने इसे खूब सराहा। कइयों ने लिखा- सिक्सर किंग लौट आया है, स्टाइल के साथ। आपको दोबारा मैदान में मस्ती करते देखना अच्छा लगा क्रिस गेल।