Sports

तूरिनः क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इटली के क्लब युवेंटस से कॉन्ट्रैक्ट करने के बाद क्लब की जर्सी पहनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उनकी इस पोस्ट को अब तक 1 करोड़ 17 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। यह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट के मामले में चौथे नंबर पर है। 
PunjabKesari
रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 13.6 करोड़ फॉलोअर हैं। इससे पहले, उन्होंने पिछले साल नवंबर में एक फोटो पोस्ट की थी। इस पोस्ट से उन्होंने बेटी एलेना मार्टिना के जन्म की खबर फैंस को दी थी। तब उसे 1.14 करोड़ लाइक्स मिले थे। वैसे, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट अमेरिकन माॅडल काएले जेनर की बेटी के साथ की फोटो वाली है। इसे 1.79 करोड़ लाइक्स मिले थे।