Sports

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए इस बार का आईपीएल सीजन भी दिल तोड़ देने वाला रहा। दिग्गज खिलाड़ियों से सजी यह टीम आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में छठी बार प्लेआॅफ तक पहुंचनें में नाकाम रही। इस बार कोहली के पास एबी डीविलियर्स, क्विंटन डी काॅक, ब्रैंडन मैक्कुलम, युजवेंद्र चहल आैर क्रिस वोक्स जैसे नामी खिलाड़ी थे। बावजूद इनके टीम प्लेआॅफ में जगह बनाने में नाकाम रही। इसकी वजह रही ऐसे 3 खिलाड़ी जो कोहली को ले डूबे आैर परिणाम यह निकला कि बेंगलुरू प्लेआॅफ की दाैड़ से अंत में बाहर हो गई। जानें काैन हैं वो 3 खिलाड़ी-

1. सरफराज खान
कप्तान कोहली को बल्लेबाज सरफराज खान पर तीसरी बार भरोस करना महंगा पड़ गया। 2016 के सीजन में सरफराज ने 5 मैच खेलकर सिर्फ 66 रन बनाए। पर उनके इस रिकाॅर्ड को नजरअंदाज कर बेंगलुरू फ्रेंचाईजी ने उन्हें फिर से 3 करोड़ देकर रिटेन कर लिया। कोहली आैर टीम मैनेजमेंट ने जो उम्मीदें उनसे रखीं थी वो इसके उल्ट निकलीं। सरफराज ने फिर से अपनी पुरानी कहानी दोहराई आैर टीम के लिए 7 मैच खेलकर सिर्फ 51 रन बनाए। उन्हें पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए बुलाया जाता था लेकिन वो एक भी मैच में बेंगलुरू को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। सरफराज ने 7 मैचों में खेली 6 पारियों में 6, 0, 5, 11, 22, 7 रन बनाए। 
PunjabKesari

2 ब्रैंडन मैक्कुलम
बेंगलुरू की उम्मीदों पर पानी फेरने में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्हें बेंगलुरू फ्रेंचाईजी ने 3.60 करोड़ की मोटी रकम देकर बताैर ओपनर खरीदा था, लेकिन वह पैसे वसूल नहीं करवा पाए। आईपीएल इतिहास में अबतक 2 शतक लगा चुके मैक्कुलम ने 6 मैचों में 127 रनों का योगदान दिया। वह क्विंटन डीकाॅक के साथ एक भी मैच में बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। जब उनकी हद पार हो गई तो कोहली ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया आैर उनकी जगह पार्थिव पटेल को माैका देना जरूरी समझा। उन्होंने 43, 0, 4, 38, 37, 5 रनों की पारियां खेलीं, जो उनके पुराने प्रदर्शन से बिल्कुल भी मेल नहीं खातीं। 
PunjabKesari

3. वाशिंगटन सुंदर
ऑफ स्पिन से सभी को प्रभावित करने वाले वॉशिंगटन सुंदर बेंगलुरू को पूरी तरह से ले डूबे। पिछला सीजन राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स के लिए खेलने वाले सुंदर को बेंगलुरू फ्रेंचाईजी ने 3.20 करोड़ में खरीदा। कम उम्र में अपनी गेंदबाजी के दम पर सबको प्रभावित करने वाले सुंदर बेंगलुरू के लिए विकेट नहीं निकाल सके। उन्हें 7 माैके मिले जिसमें वह सिर्फ 4 विकेट ही चटका सके। विकेट ना लेकर उन्होंने निराश तो किया ही साथ में खूब रन भी लुटाए। उनका इकोनॉमी रेट 9.60 का रहा। कोहली को उम्मीद थी कि वह युजवेंद्र चहल के साथ मिलकर टीम का स्पिन डिपार्टमेंट मजबूत करेंगे पर ऐसा नहीं हो सका। इसका परिणाम यह रहा कि बेंगलुरू कुछ मैचों में मजबूत स्पिन जोड़ी ना होने के कारण हार बैठी। 
PunjabKesari
बेंगलुरू का अबतक खेले गए 10 सीजन का प्रदर्शन-

सीजन     मैच       अंक       स्थान

2008      14          8        सातवां
2009      14         16       तीसरा
2010      14         14        चाैथा
2011      14         19        पहला 
2012      16         17        पांचवां
2013      16         18        पांचवां
2014      14         10        सातवां
2015      14         16        तीसरा
2016      14         16        दूसरा
2017      14          7         आठवां
2018      14         12         छठा