Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: कोरोना वायरस की वजह से देश में लाॅॅकडाउन के बीच स्टार क्रिकेटर्स अपना समय सोशल मीडिया पर जमकर बिता रहे है। जहां वह फैंस के मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ नई चीज़े करते नजर आते रहते है। ऐसे में टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से  खास चीज की मांग कर डाली। 

Paji 2/3 nimbu mere liye bi nikal lena @sachin_rt 🙏 #Greatman pic.twitter.com/XZfHUXTdkf

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 20, 2020

दरअसल, भज्जी ने ट्विटर पर सचिन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पेड से नींबू तोड़ने वाले शख्स को ऐसे करने का सही तरीका बता रहे हैं। वह शख्स नींबू को आम समझने की गलती करता है जिसे सचिन सुधारते हैं। यह वीडियो कुछ समय पहले खुद सचिन ने शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में हरभजन ने सचिन से दो-तीन नींबू की मांग कर डाली। उन्होंने लिखा, 'पाजी मेरे लिए भी दो-तीन नींबू तोड़ लेना।'

PunjabKesari
आपको बता दें कि कोरोना के चलते सभी खिलाड़ी अपने घरों में बंद है। जहां वह अपने फैमिली के साथक्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया में इस समय भी सकंट के बादल छाए हुए है। जिसके तहत विश्व भर के देशों ने अपने राज्यों में लाकॅडाउन लगाने का फैसला किया था। वहीं अगर खेल जगत की बात करें तो वहां भी सारी प्रतियोगिताएं को बंद कर दिया गया था।