Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। क्रिकेट फैंस मैदान पर अपने फेवरेट खिलाड़ियों की फाॅर्म देखने के लिए उत्सुक हैं, वहीं इस बार भारतीय टीम भी खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार नजर आ रही है। रोहित शर्मा से भारतीय फैंस को ढेरों उम्मीदें हैं। साल 2007 के बाद भारत टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में असफल रहा है, लेकिन इस बार मध्यक्रम के मजबूत होने के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि टीम दूसरा खिताब उठा पाएगी। भारत को अपने अभियान की शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ करनी है। 

देखिए भारत के सभी मैचों का शेड्यूल
16 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप में भारत अपना पहला मैच 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगा। भारतीय टीम पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ ग्रुप 2 में मौजूद है और अन्य दो टीमें क्वालीफायर राउंड के बाद इस ग्रुप में शामिल होंगी। मतलब यह कि ग्रुप स्टेज में टीम को कुल पांच मैच खेलने होंगे। सुपर 12 राउंड रॉबिन आधार पर होगा। बिल्कुल इसी फॉर्मेट में यूएई में आयोजित हुआ पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2021 खेला गया था। सुपर 12 के दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी।

टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज का शेड्यूल-
तारीख    खिलाफ    वेन्यू    समय
23 अक्टूबर    पाकिस्तान    मेलबर्न    दोपहर 1.30 बजे 
27 अक्टूबर    A2    सिडनी    दोपहर 12.30 बजे 
30 अक्टूबर    साउथ अफ्रीका    पर्थ    शाम 4.30 बजे 
2 नवंबर    बांग्लादेश    ए़डिलेड    दोपहर 1.30 बजे 
6 नवंबर    B1    मेलबर्न    दोपहर 1.30 बजे 

ये है T20 विश्व कप 2022 के लिए टीम इंडिया-
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंड बाई-
मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, सीमर दीपक चाहर।