Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 विश्वकप का 28वां मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच में दुबई के स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 111 रन का लक्ष्य रखा। ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और कप्तान केन विलियमसन ने 49 और 33 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड

  • डेरिल मिचेल को बुमराह ने 49 रन पर आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। पर कप्तान विलियमसन ने 33 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।
  • दूसरे विकेट लिए डेरिल मिचेल और कप्तान केन विलियमसन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ रन बटोरे और टीम को जीत की ओर ले गए।
  • लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिया। बुमराह ने मार्टिन गुप्टिल को 20 रन पर आउट करके भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई।

ये भी पढ़े - इस वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे सूर्यकुमार यादव, BCCI ने दी जानकारी

ये भी पढ़े - टी20 विश्वकप से बाहर हो सकते हैं शाकिब अल हसन- रिपोर्ट

भारत

  • आखिरी ओवर्स में जडेजा की पारी के बदौलत भारत ने 100 रन को पार किया। भारत ने 20 ओवर्सम में  7 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना पाई 
  • ट्रेंट बोल्ट ने हार्दिक पांड्या को 23 रन पर आउट करके भारतीय टीम को छठा झटका दिया। इसी ओवर में बोल्ट ने शार्दुल ठाकुर को आउट कर न्यूजीलैंड को 7वीं सफलता दिलाई। 
  • एडम मिल्ने ने ऋषभ पंत को 12 रन पर आउट कर भारत की आधी टीम को पवेलियन में लौटा दिया। 
  • ईश सोढ़ी ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई। विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए।
  • कोहली मैदान पर आए और रक्षात्मक तरीके से खेलने लगे। इसी बीच रोहित ने ईश सोढ़ी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाया लेकिन गुप्टिल के हाथों लपके गए। 
  • रोहित ने इसके बाद संभलते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की रफ्तार पहचानी। इसके बाद शॉट लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने मिल्रे की एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। केएल राहुल साउदी की गेंद को मारने के चक्कर में मिचेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 18 रन बनाए।
  • टीम इंडिया प्रबंधन ने ओपनिंग क्रम पर केएल राहुल और ईशान किशन को भेजा। रोहित को फर्स्ट डाऊन रखा गया है। लेकिन ईशान अच्छी शुरूआत नहीं दिला सके और महज 4 रन बनाकर चलते बने। इससे अगली ही गेंद पर रोहित के बल्ले से निकला शॉट फील्डर के हाथ में गया लेकिन वह कैच लेने से चूक गया।

 प्लेइंग 11 टीमें

भारत : ईशान किशन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (सी), ऋषभ पंत (डब्ल्यू), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (सी), जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी।