Sports

नई दिल्ली : वनडे सीरीज के बाद पॉचफस्टरूम के मैदान में भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच शुरू हुए पहले टी-20 मुकाबले में भी भारत ने विजयी शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय कप्तान मिथाली राज और स्मृति मंधाना ने धमाकेदार शुरुआत की। मिताली ने पांच ओवर में ही भारत का स्कोर 50 पार कर दिया। मंधाना इस दौरान जबरदस्त फॉर्म रखी। उन्होंने 15 गेंद में 28 रन बनाएं। इसमें दो छक्के और तीन चौके भी शामिल थे। वहीं, हरमनप्रीत कौर शून्य पर ही रन आऊट हो गई। टीम में शामिल की गई नई प्लेयर जेम्स रोड्रिग्स ने एक छोर संभाले रखा और एक छक्का और चार चौके लगाकर 37 रन बनाए। रोड्रिग्स के आऊट होते ही क्रीज पर आई कृष्णामृति के साथ मिताली ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और जीत की दहलीज पर ले गए। मिताली ने जहां 48 गेंद में 54 रन बनाएं तो वहीं कृष्णामृति ने 22 गेंद में 37 रन की अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। इसकी बदौलत भारत ने 165 रन का टारगेट महज 18.5 ओवर में ही प्राप्त कर लिया।
वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 164 रन बनाए थे। ली और डी वैन ने दक्षिण अफ्रीकी पारी की शुुरूआत की थी। ली ने 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए वहीं दूसरे छोर पर टिकी डी वेन ने 32 गेंद में 5 चौके और एक छक्के के साथ 38 रन बनाए। लुस्स ने 17 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। 
प्रीज ने भी हाथ खोलते हुए 27 गेंद में 31 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान प्रीज ने पांच चौके भी लाए। अंत में क्लर्क और चोल ट्रायॉन ने तेजतर्रार पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 164 कर दिया। क्लर्क ने जहां 25 गेंद में 23 रन बनाए। वहीं ट्रायॉन अंत के ओवर में और भी खतरनाक हो गईं। उन्होंने महज सात गेंदें खेलीं। जिसमें चार छक्के और दो चौके लगातर 32 रन बनाए।
भारत की ओर से केवल पाटिल ही प्रभावित कर पाईं। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, पांडे ने 4 ओवर में 41 रन देकर 1 तो वस्त्रकार ने 34 रन देकर एक विकेट झटका।