Sports

नई दिल्लीः साल 2011 विश्व कप फाइनल मुकाबले का वो लम्हा आपको याद ही होगा जब महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर भारत को चैंपियन बनाया था। बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के उस छक्के का वीडियो शेयर किया है आैर इसी के साथ क्रिकेट फैंस को 2011 विश्व कप की याद दिला दी। सुशांत ने ही धोनी की बायोपिक 'एम. एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' में अहम रोल निभाया था। 

सुशांत ने अपने सोशल अकाउंट छक्के का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में  2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान धोनी छक्का लगाते हुए टीम इंडिया को जीता देते हैं. सुशांत ने इसी सीन का वीडियो शेयर किया. इसमें ऊपर की तरह फिल्म का सीन और नीचे की तरफ रीयल सीन देखा जा सकता है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत के हाव-भाव एकदम धोनी जैसे हैं। इसके साथ छक्का मारते ही युवराज सिंह का धोनी को गले लगाना। ड्रेसिंग रूम में टीम और कोच का उछल जाना। धोनी का श्रीलंका के प्लेयर्स से हाथ मिलाना। सचिन तेंदुलकर का धोनी को गले लगाना, विराट कोहली और युवराज सिंह का खुशी से चिल्लाना और हरभजन सिंह का 28 साल बाद टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर खुशी से रो जाना, ये सब देखा जा सकता है।