खेल डैस्क : आई.पी.एल. ऑक्शन 2022 में सबसे चौकाने वाला क्षण तब आया जब धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना पर किसी भी प्लेयर ने बोली नहीं लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से लंबे समय से खेल चुके रैना को भारी भरकम राशि मिलने की फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन उनपर उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दांव नहीं लगाया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जोकि रैना के अच्छे साथी हैं। चेन्नई द्वारा दांव न लगाने पर क्रिकेट फैंस भी हैरान दिखे। देखें आई.पी.एल. में साल दर साल रैना का प्रदर्शन-
2008 : मैच 16, रन 421
2009 : मैच 14, रन 434
2010 : मैच 16, रन 520
2011 : मैच 16, रन 438
2012 : मैच 19, रन 441
2013 : मैच 18, रन 548
2014 : मैच 16, रन 523
2015 : मैच 17, रन 374
2018 : मैच 15, रन 445
2019 : मैच 17, रन 383
2021 : मैच 12, रन 160
रैना ने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक भी शामिल हैं। रैना के बल्ले से इस दौरान 506 चौके और 203 छक्के निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 136.76 रही है।
बीते दिनों ही रैना ने अपने पिता को खो दिया था। रैना ने इस संबंधी सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की थी। वहीं, रैना के आई.पी.एल. ऑक् शन में अनसोल्ड होते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने प्रतिक्रियाएं दीं। कई तरह के मीम्स मटीरियल भी चले।