Sports

जालन्धर : आईपीएल-12 का खिताब भले ही मुंबई इंडियंस जीत गई लेकिन बहुत सारे क्रिकेट फैंस इस फ्रेंचाइजी से इसलिए भी नाराज थे क्योंकि उन्होंने स्टार प्लेयर युवराज सिंह को ज्यादा मौका नहीं दिया। युवराज ने पूरे सीजन में सिर्फ चार ही मैच खेले। हैदराबाद के मैदान पर फाइनल मुकाबले से पहले युवराज प्रैक्टिस करते हुए भी दिखे थे लेकिन अंतिम समय में युवराज का नाम प्लेइंग-11 में न होने से प्रशंसकों को बड़ा धक्का लगा। बॉलीवुड एक्टर सुरेश मैनन भी मुंबई इंडियंस प्रबंधकों के इस फैसले से नाराज नजर आए। बॉलीवुड फिल्म पार्टनर में एक छोटा सा रोल कर चर्चा बटोरने वाले सुरेश ने एक ट्विट किया है जिसमें युवराज को टीम न देखने पर उनकी हताशा साफ नजर आ रही है। 

Suresh menon supported yuvraj, says we wasted yuvi

मेनन ने अपने ट्विट में लिखा है- देखिए, किस तरह अनुभव एक अहम मैच के लिए जरूरी होता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि महेंद्र सिंह धौनी क्यों शेन वॉटसन का समर्थन करते हैं। और हमने युवराज सिंह को बर्बाद कर दिया। बता दें कि सुरेश मैनन ने बॉलीवुड फिल्म पार्टनर में अपना सबसे यादगार रोल किया था। फिल्म में वह मुख्य हैरोइन प्रिया (कैटरीना कैफ) के दोस्त किरण की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। फिल्म के एक गाने में ‘सोहणी दे नखरे’  में वह गोविंदा के साथ नजर आते हैं।

Suresh menon supported yuvraj, says we wasted yuvi

अकेले सुरेश ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस को भी मुंबई इंडियंस का फैसला समझ नहीं आया। युवराज ने इस सीजन के पहले चार मैचों में 98 रन बनाए थे। उनकी जगह जिस ईशान किशन को मौका दिया गया उन्होंने 11 पारियों में सिर्फ 88 रन ही बना पाए थे। ऐसे में प्रदर्शन के आधार पर भी क्रिकेट फैंस ने मुंबई इंडियंस प्रबंधकों पर सवालों के गोले दागे। 

बता दें कि युवराज को इस सीजन में मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने चार मैचों में 24.50 की औसत और 130.66 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए। 53 उनका बेस्ट स्कोर रहा। देखें युवी का प्रदर्शन-
53 दिल्ली कैपिटल्स 
23 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 
18 किंग्स इलेवन पंजाब 
4 चेन्नई सुपर किंग्स