Sports

सिट्जस ,स्पेन ( निकलेश जैन ) मे चल रहे प्रतिष्ठित सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज मे भारत के नन्हें सम्राट आर प्रग्गानंधा , सुनील नारायनन और अनुभवी खिलाड़ी एसपी सेथुरमन नें लगातार चौथी जीत दर्ज की और  3 अन्य खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है । प्रग्गानंधा जबसे इतिहास के सबसे कम उम्र मे 2600 अंक छूने वाले खिलाड़ी बने है उनका खेलने का अंदाज जैसे और बेहतर हो गया है । इस राउंड में उन्होने जॉर्जिया की शीर्ष महिला खिलाड़ी निनों बतसियशविली को एक तरफा अंदाज में मात दी । काले मोहरो से किंग इंडियन ओपनिंग खेलते हुए प्रग्गा नें पहले तो शानदार बचाव और उसके बाद विरोधी राजा पर  शानदार आक्रमण करते हुए 41 चालों में जीत दर्ज की । भारत के एसपी सेथुरमन नें इज़राइल के हननेस स्टेफ़ंसोन को डच डिफेंस में 52 चालों में मात दी तो सुनील नारायनन नें जर्मनी के लेव यांकेल्विच को पराजित किया और इस प्रकार यह तीनों खिलाड़ी 4 अंक बनाकर उक्रेन के अंटोन कोरोबोव और चीन के ली डी के साथ सयुंक्त रूप से बढ़त पर चल रहे है ।

देखे प्रग्गानंधा की इस जीत का विडियो - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में नारायणन श्रीनाथ ,अर्जुन अरगासी ,अभिमन्यु पौराणिक ,डी गुकेश , 3.5 अंको पर खेल रहे है । 

Pairings/Results

Round 5 on 2019/12/17 at 16:30

Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
1 24   GM Praggnanandhaa R 2586 4   4 GM Korobov Anton 2668   3
2 10   GM Sethuraman S.P. 2638 4   4 GM Narayanan.S.L 2626   13
3 9   GM Donchenko Alexander 2644   4 GM Li Di 2543   35
4 34   GM Erigaisi Arjun 2544   GM Tabatabaei M.Amin 2635   11
5 12   GM Vocaturo Daniele 2627   GM Moradiabadi Elshan 2539   37
6 18   GM Durarbayli Vasif 2609   GM Kelires Andreas 2510   47
7 40   GM Narayanan Srinath 2529   GM Gareyev Timur 2598   21
8 46   GM Aroshidze Levan 2514   GM Santos Latasa Jaime 2585   25
9 26   GM Puranik Abhimanyu 2580   IM Song Raymond 2468   67
10 56   GM Gordon Stephen J 2495   GM Gukesh D 2547   31
11 60   IM Erenberg Ariel 2479   GM Nasuta Grzegorz 2545   33
12 48   IM Sadhwani Raunak 2507 3   3 GM Ivanchuk Vassily 2690   1
13 50   IM Krzyzanowski Marcin 2506 3   3 GM Maghsoodloo Parham 2690   2
14 4   GM Melkumyan Hrant 2668 3   3 GM Girish A. Koushik 2506   49
15 54   IM Barseghyan Harutyun 2498 3   3 GM Sasikiran Krishnan 2656   5
16 6   GM Lagarde Maxime 2655 3   3 IM Saduakassova Dinara 2505   51
17 8   GM Kovalenko Igor 2647 3   3 GM Larino Nieto David 2475   63
18 14   GM Heimann Andreas 2617 3   3 GM Karthik Venkataraman 2470   65
19 64   IM Yankelevich Lev 2472 3   3 GM Petrosyan Manuel 2613   15
20 16   GM Nihal Sarin 2612 3   3 IM Diaz Camallonga Carles 2468   66