Sports

नई दिल्ली : एशियन गेम्स की 400 मीटर हर्डल में धारुण अय्यासामी ने भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया है। अय्यासामी ने 48.96 सेकेंड का समय लेकर खुद का राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा और वह कतर के अब्दररहमान सांबा के बाद दूसरे स्थान पर रहे। सांबा ने 47.66 सेकेंड के खेलों के नये रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। अय्यासामी का इससे पहले का राष्ट्रीय रिकार्ड 49.45 सेकेंड था जो उन्होंने इस साल मार्च में फेडरेशन कप में बनाया था। तमिलनाडु का यह 21 वर्षीय एथलीट 300 मीटर की दूरी तक चौथे स्थान पर था लेकिन आखिरी 100 मीटर में उन्होंने दो धावकों को पीछे छोड़कर रजत पदक हासिल किया। भारत का यह इस स्पर्धा में 2010 में जोसेफ अब्राहम के स्वर्ण पदक के बाद पहला पदक है।

PunjabKesari

तमिलनाडु के तिरुपुर डिस्ट्रिक से निकले 21 साल के धारुन इससे पहले 2016 की साऊथ एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 50.54 सैकेंड में 400 मीटर हर्डल रेस पूरी कर गोल्ड मैडल जीत चुके हैं। धारुण जब चार साल के थे तब उनके पिता की फेफड़ों की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उनकी मां जोकि लोकल स्कूल में टीचर थी, ने न सिर्फ धरुन को पढ़ाया-लिखाया बल्कि उसे गेम के लिए उत्साहित भी किया। धारुण की बहन तमिलनाडु के लिए वालीबॉल खेलती हैं। धरुन कर्नाटक के मुदबिद्री के अल्वा कॉलेज ऑफ आट्र्स से बी.ए. पास हैं। वह तमिलनाडु के लिए खो-खो भी खेल चुके हैं।

3000 मीटर स्टैप्लचेज में सुधा सिंह ने दिलाया सिल्वर
PunjabKesari

एशियन गेम्स की 3000 मीटर स्टैप्लचेज गेम इवैंट में भारत की सुधा सिंह ने सिल्वर मैडल जीत लिया है। सुधा इससे पहले 2010 की ग्वांगाझो एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीती थी। इसके बाद 2017 की एशियन चैम्पियनशिप में उन्होंने गोल्ड जीता। सुधा टोक्यो ओलिम्पिक में भारत के लिए 3000 मीटर स्टैप्लचेज इवैंट में प्रतिधित्व करेंगी। इससे पहले 2012 ओलिम्पिक में भी उन्होंने हिस्सा लिया था लेकिन इसमें वह 13वें नंबर पर रही थीं। उनके नाम इस इवैंट में 9.47 सैकंड के साथ नैशनल रिकॉर्ड भी दर्ज है। 

सुधा ने नौ मिनट 40.03 सेकेंड का समय लिया और एशियाई खेलों में अपना दूसरा पदक जीता। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 9:36.52 के समय के साथ स्वर्ण पदक जबकि वियतनाम की थी ओन नगुएन ने 9:43.83 का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। 32 वर्षीय सुधा ने 2010 में 3000 मीटर स्टीपलचेज को एशियाई खेलों में शामिल करने पर स्वर्ण पदक जीता था। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 9:26.55 और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9:39.59 है जो उन्होंने जून में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। 

नीना वरकील ने जीता लॉन्ग जंप में सिल्वर

PunjabKesari

एशियन गेम्स की लॉन्ग जंप इवैंट में नीना वरकील ने सिल्वर मैडल जीत लिया है। नीना ने अपनी दूसरी अटैम्प में 6.51 मीटर लॉन्ग जंप लगाकर अपना सिल्वर मैडल पदक किया। कलीकट के रहने वाली 27 साल की नीना ने इससे पहले 2017 की एशियन चैम्प्यिनशिप में सिल्वर मैडल जीता था। उन्होंने अपने आखिरी और छठे राऊंड में रिकॉर्ड 6.37 मीटर की छलांग लगाकर यह मैडल अपने नाम किया था।