जालन्धर : टैस्ट क्रिकेट में भारतीय स्टार विराट कोहली से काफी आगे चल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऐसी उपब्लिध पा ली है जिसके आसपास भी अभी कोहली नहीं पहुंच पाए हैं। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टैस्ट के दौरान स्टीव चाहे पांच रन पर आऊट हो गए। लेकिन इससे उनकी टैस्ट औसत 61.92 हो गई है। जोकि डॉन ब्रैडमैन (99.94 औसत) के बाद दूसरे नंबर पर आती है।
स्मिथ ने अपने ही देश के क्रिस वोग्स को पीछे छोड़ा है जो अब तक 20 टैस्ट खेलकर 61.87 की औसत से रन बना रहे हैं। हालांकि अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टैस्ट मैच चल रहा है। दूसरी पारी में अगर वह शतक मार देते हैं जो वह अपनी शानदार औसत बरकरार रख पाएंगे। नहीं तो उन्हें अगले टैस्ट का इंंतजार करना पड़ेगा।
टैस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक औसत वाले खिलाड़ी
प्लेयर कब तक मैच पारी रन सर्वोत्तम औसत
DG Bradman (AUS) 1928-1948 52 80 6996 334 99.94
SPD Smith (AUS) 2010-2018 64* 116 6192 239 61.92
AC Voges (AUS) 2015-2016 20 31 1485 269* 61.87
RG Pollock (SA) 1963-1970 23 41 2256 274 60.97
GA Headley (WI) 1930-1954 22 40 2190 270* 60.83
H Sutcliffe (ENG) 1924-1935 54 84 4555 194 60.73
E Paynter (ENG) 1931-1939 20 31 1540 243 59.23
KF Barrington (ENG) 1955-1968 82 131 6806 256 58.67
ED Weekes (WI) 1948-1958 48 81 4455 207 58.61
WR Hammond (ENG) 1927-1947 85 140 7249 336* 58.45
GS Sobers (WI) 1954-1974 93 160 8032 365* 57.78
भारत की ओर से विनोद कांबली है नंबर वन
टैस्ट क्रिकेट में औसत के मामले में भारत की ओर से विनोद कांबली अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि कांबली ने अपने जीवनकाल में सिर्फ 17 टैस्ट ही खेले लेकिन इनमें उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक (दो दोहरे) भी शामिल हैं। कांबली के बाद दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम है। जिन्होंने 200 टैस्ट खेलकर 53.78 की औसत बरकरार रखी। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जो 66 मैच में 53.40 की औसत से रन बना रहे हैं। चौथे पर राहुल द्रविड़ 52.31 तो पांचवें पर सुनील गावस्कर 51.12 का नाम है।